फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bilhiya Chambarbojh will not be cut off from the district during floods, a bridge will be built at a cost of Rs 24.35 crore

Lakhimpur Kheri News: बाढ़ में जिले से नहीं कटेगा बिलहिया चंबरबोझ, 24.35 करोड़ रुपये से बनेगा पुल

Mon, 22 Dec 2025 11:05 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 22 Dec 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Bilhiya Chambarbojh will not be cut off from the district during floods, a bridge will be built at a cost of Rs 24.35 crore
पलियाकला। बिलहिया चंबरबोझ इलाके के लोगों को एक बड़ी सौगात मिली है। इस इलाके के वाशिंदों को वर्षा और बाढ़ के दौरान मुख्यालय से कटना नहीं पड़ेगा। शासन से यहां एक पुल को स्वीकृति मिली है। करीब 24.35 करोड़ की लागत से बनने वाले इस पुल के लिए करीब 12 करोड़ की धनराशि अवमुक्त हो गई है।
विज्ञापन

बिलहिया चंबरबोझ के लोग बरसात के दौरान सुहेली नदी की भयानक बाढ़ की चपेट में आ जाते हैं। खेती डूबने के साथ ही उनका रास्ता भी बंद हो जाता था। जितने दिन बाढ़ का पानी भरा रहता था, उतने दिनों के लिए इस मार्ग से गुजरने वालों का पलिया-मुख्यालय से संपर्क कट जाता था। आवागमन के लिए रपटा पुल था। नीचा होने के साथ वह जर्जर भी हो गया है। बाढ़ में पानी का स्तर इतना ऊंचा हो जाता था कि यह पुल काम नहीं आता था।
विज्ञापन

विधायक रोमी साहनी ने कहा कि मैंने इस इलाके के ग्रामीणों का दर्द खुद देखा है। इसके बाद उन्होंने निर्णय लिया कि यहां एक पुल बनवाने के लिए वह हर संभव कोशिश करेंगे और हमारी यह कोशिश रंग लाईश्र पुल बनने के बाद यहां के किसानों को बड़ी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुल के बनने और उसके लिए धन स्वीकृत होने की खबर मिलते ही इस इलाके के ग्रामीण खुशी से झूम उठे और एक दूसरे को बधाई देते हुए विधायक रोमी साहनी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed