{"_id":"686fa51a8d83696b1303dcb1","slug":"bike-rider-student-dies-after-being-hit-by-bus-in-lakhimpur-kheri-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: बस की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत, साथी घायल; एडमिशन कराने जा रहे थे दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: बस की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत, साथी घायल; एडमिशन कराने जा रहे थे दोनों
Thu, 10 Jul 2025 05:03 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 10 Jul 2025 05:03 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी के कोतवाली गोला गोकर्णनाथ में बृहस्पतिवार को बस की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। वह अपने साथी के साथ बाइक से एडमिशन कराने जा रहा था। हादसे में उसका साथी गंभीर घायल हुआ है।
विज्ञापन
शाहनवाज का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
लखीमपुर खीरी में गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र के ग्राम चौरठिया निवासी बाइक सवार छात्र को बस ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्र की मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों के मुताबिक छात्र 11वीं में प्रवेश लेने के लिए गोला जा रहा था। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की सुबह ग्राम चौरठिया निवासी नौशाद का पुत्र शहनवाज (18) गांव के ही अपने साथी शाकिब (18) पुत्र हफीजुल्ला के साथ बाइक से गोला के कृषक समाज इंटर कॉलेज में कक्षा 11 में प्रवेश लेने के लिए निकला था। रास्ते में लखीमपुर रोड, तेंदुआ गांव के संपर्क मार्ग पर बस से उसकी बाइक टकरा गई। इसमें दोनों छात्र गंभीर घायल हो गए। गंभीर अवस्था में दोनों को 108 एंबुलेंस से गोला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद बस चालक फरार
वहां डॉक्टरों ने शहनवाज को मृत घोषित कर दिया। घायल शाकिब को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, हादसा होते ही चालक, बस लेकर मौके से भाग निकला। हादसा एक निजी बज से होना बताया जा रहा है। शहनवाज अपने तीन भाइयों में जुल्फिकार, नावेद अली में सबसे बड़ा था। पिता नौशाद अली कश्मीर में मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं, जो मुहर्रम पर कश्मीर से वापस अपने घर पर आए थे।
विज्ञापन
हादसे में जवान बेटे की मौत पर पिता व मां वकीला सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाली गोला के प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह ने बताया कि बस चिन्हित कर ली गई है। एक की मौत हो गई, वहीं घायल का इलाज किया जा रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।