फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bike rider rogue nurse's robbery escaped

बाइक सवार बदमाश नर्स का मंगलसूत्र लूटकर फरार

Wed, 02 Sep 2020 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Bike rider rogue nurse's robbery escaped
हैरमखेड़ा (लखीमपुर खीरी)। पुलिस से बेखौफ बाइक सवार दो बदमाशों ने थाने से करीब 100 मीटर की दूरी पर बाइक सवार नर्स का मंगलसूत्र झपट्टा मारकर लूट लिया और भाग निकले। सुबह 10 बजे हुई वारदात से कस्बे में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

कसबा मैगलगंज निवासी रानी गुरुद्वारा के निकट स्थित एक निजी अस्पताल में स्टाफ नर्स है। मंगलवार सुबह वह पति के साथ घर लौट रही थी। इसी दौरान थाने से करीब 100 मीटर पहले ही सफेद अपाचे बाइक पर सवार होकर दो युवक आ गए। बाइक चला रहे युवक नेे उनकी बाइक के पास आकर अपनी बाइक की गति धीमी कर ली। रानी और उनके पति कुछ समझ पाते। इससे पहले बाइक पर पीछे बैठे युवक ने रानी के गले पर झपट्टा मार दिया और मंगलसूत्र नोच कर भाग निकले। पीड़ित के शोर मचाने पर जब तक लोग मौके पर पहुंचते और माजरा समझ पाते। इससे पहले ही दोनों लुटेरे आंखों से ओझल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। नर्स के पति अमन ने बताया कि उन्होंने घटना की मौखिक सूचना पुलिस को दी थी, लेकिन अभी लिखित तहरीर नहीं दी है। प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed