{"_id":"69ac6585b564de1ed60c10fc","slug":"bike-rider-killed-in-collision-with-pickup-two-companions-seriously-injured-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-169864-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की माैत, दो साथी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की माैत, दो साथी गंभीर
Sat, 07 Mar 2026 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
मृतक समीर (फाइल फोटो)
पलियाकलां। पलिया के मोहल्ला बरबंडा निवासी अनीश के 20 वर्षीय पुत्र समीर की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
बताया जाता है कि समीर बृहस्पतिवार को अपने दो दोस्तों के साथ रिश्तेदारी में खुटार गया था। शुक्रवार को लौटते समय जब वे खुटार से पलिया की ओर मुड़ने वाली पुलिया के पास पहुंचे, तभी मैलानी की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक बाइक से उछलकर सड़क किनारे जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची खुटार पुलिस ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुटार पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने समीर को मृत घोषित कर दिया। अन्य दो घायलों की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी। खबर मिलते ही परिवार के लोग बदहवास हालत में खुटार पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय शाहजहांपुर भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम समीर का शव घर पहुंचा, जहां गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। संवाद