फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bike rider dies after being hit by an unknown vehicle

Lakhimpur Kheri News: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

Thu, 29 May 2025 11:10 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 29 May 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by an unknown vehicle
मृतक राजू का फाइल फोटो
मझगईं। राजापुरवा मोड़ पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पलिया से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


तिकोना फार्म निवासी 30 वर्षीय भूपेंद्र सिंह बुधवार की शाम मझगईं बाजार में सामान खरीदने बाइक से आया था। रात करीब साढ़े सात बजे घर वापस जाते समय राजापुरवा मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में भूपेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल भूपेंद्र को ऑटोरिक्शा से पहले मझगईं दिखाया, वहां से उसे पलिया सीएचसी रेफर किया गया।
विज्ञापन

पलिया सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



--
दुर्घटनाओं के बाद भी नहीं बनाए गए स्पीड ब्रेकर
राजापुरवा मोड़ पर आए दिन हो रही दुर्घटनाओं के बाद भी अब तक न तो स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं और न ही सांकेतिक बोर्ड लगाना उचित समझा गया है। जिसके चलते लोगों में रोष है।

---



रोडवेज बस की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की जान गई



बिजुआ। रोडवेज बस की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। युवक हेलमेट नहीं लगाए था।



मैलानी थाना क्षेत्र के गांव सुरजनपुर निवासी 27 वर्षीय राजू बुधवार को अपने बड़े भाई की ससुराल लगदहन चौकी परसपुर थाना संपूर्णानगर शादी समारोह में शामिल होने गया था। वैवाहिक कार्यक्रम होने के बाद रात करीब 12 बजे वह बाइक से घर लौट रहा था। पलिया-भीरा रोड पर साईंबाबा मंदिर के पास भीरा की तरफ से जा रही तेज रफ्तार बस ने उसे चपेट में ले लिया, इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इधर, रोडवेज चालक बस को लेकर भाग गया। ग्रामीणों की सूचना पर भीरा एसओ सुनील मलिक मौके पर पहुंचे। परिजनों को सूचना दी। इधर, युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed