{"_id":"6a7b6197c812432f3a076f2d","slug":"bike-collides-with-a-bull-on-the-road-young-man-dies-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-182240-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सड़क पर आए सांड़ से भिड़ी बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सड़क पर आए सांड़ से भिड़ी बाइक, युवक की मौत
Tue, 11 Aug 2026 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 11 Aug 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
खमरिया। ईसानगर क्षेत्र के कस्बा कटौली में पेट्रोल पंप के पास सोमवार रात करीब नौ बजे सड़क पर अचानक आए सांड़ से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार अनूप राजपूत (21) पुत्र सोनेलाल निवासी दरिगापुर और हिमांशु पुत्र राजू राजपूत निवासी सरैया, थाना खमरिया गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस दोनों को सीएचसी खमरिया ले गई, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल लखीमपुर रेफर किया गया। रास्ते में अनूप राजपूत की मौत हो गई। हिमांशु की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर किया गया है।
सीओ धौरहरा शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हुई है, जबकि दूसरे को उपचार के लिए लखनऊ रेफर किया गया है।