फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bike collided with dumper due to overtake, youth died

Lakhimpur Kheri News: ओवरटेक के चक्कर में डंपर से टकराई बाइक, युवक की मौत

Tue, 02 May 2023 11:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Bike collided with dumper due to overtake, youth died
पलिया की दुधवा रोड पर हुई दुर्घटना में घायल शिवनंदन।
- पलिया-दुधवा रोड पर हुए हादसे में बाइक चला रहा युवक घायल, बाइक क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलियाकलां। पलिया-दुधवा रोड पर नकउहा नाले और सुहेली नदी के बीच ओवरटेक के चक्कर में एक बाइक डंपर से टकरा गई। हादसे में बाइक पर बैठे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चालक, जो हेलमेट लगाए हुआ था, घायल हो गया। उसे इलाज के लिए पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है।

थारू क्षेत्र के देवराही गांव निवासी हरद्वारी का 18 वर्षीय पुत्र नारायण अपने साथी गांव के ही लाखन के 18 वर्षीय पुत्र शिवनंदन के साथ पलिया किसी काम से आया था। यहां काम खत्म करने के बाद दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे। इस दौरान नकउहा नाले और सुहेली नदी के बीच आगे जा रहे वाहन को ओवरटेक करते समय सामने से आ रहे डंपर में बाइक टकरा गई। इसमें बाइक पर पीछे बैठे नारायण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक शिवनंदन गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर से गुजर रहे राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से उसे पलिया सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। उधर, मृतक के परिजनों को सूचना मिली तो सीएचसी में लोगों की भीड़ लग गई। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बंशीनगर चौकी इंचार्ज सुनील कुमार ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। बताया जाता है कि चालक शिवनंदन ने हेलमेट लगा रखा था, जिससे उसके हाथ और कंधे में चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed