{"_id":"6898d6146949e783b0007b09","slug":"bike-collided-with-culvert-young-man-fell-into-drain-and-died-due-to-drowning-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-152970-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पुलिया से टकराई बाइक, नाले में गिरे युवक की डूबने से मौैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पुलिया से टकराई बाइक, नाले में गिरे युवक की डूबने से मौैत
Sun, 10 Aug 2025 10:55 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 10 Aug 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
फूलबेहड़। रक्षाबंधन में रिश्तेदारी से वापस घर जाते समय सिसौरा-बसैगापुर मार्ग पर तेज रसीला पब्लिक स्कूल के निकट जुनई नाले पर बनी पुलिया में बाइक टकरा गई। हादसे में युवक की नाले में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।
फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के जहानपुर गांव निवासी अनूप कुमार (22) पुत्र देवी दयाल रक्षाबंधन के दिन भज्जापुरवा गांव स्थित अपनी मौसी के घर गया था। वहां राखी बंधवाकर रात करीब 10 बजे वापस घर के लिए बाइक से निकल पड़ा। सिसौरा-बसैगापुर मार्ग पर तेज रसीला पब्लिक स्कूल के पास जुनई नाले पर बनी पुलिया में बाइक टकरा गई।
पुलिया से बाइक टकराने की वजह से अनूप उछलकर जोनई नाले में जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई। घर न पहुंचने पर परिजन उसे तलाश कर रहे थे। मृतक के पिता देवी दयाल ने बताया कि उसका पुत्र रात में घर नहीं पहुंचा तो रविवार सुबह परिजनों के सहयोग से तलाशते हुए जुनई नाले के पास पहुंचे तो क्षतिग्रस्त बाइक के ऊपर एक चप्पल तथा दूसरी चप्पल चार फुट दूर मिली। इधर-उधर तलाश किया नाले में भी देखा, मगर कहीं पता नहीं चल सका। दोपहर में फूलबेहड़ थाने पहुंचकर बेटे के ग़ायब होने की तहरीर दी तो पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करते हुए तलाश शुरू की। रविवार देर शाम उसका शव जुनई नाले में मिल गया।