{"_id":"6772e4d2913a374d39095de1","slug":"bijnor-team-winner-in-regional-hockey-tournament-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-136242-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट में बिजनौर की टीम विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट में बिजनौर की टीम विजेता
विज्ञापन
सर्वोत्तम गोलकीपर अर्पित कुमार को पुरस्कृत करते अतिथि। आयोजक
गोला गोकर्णनाथ। कृषक समाज इंटर कॉलेज के मैदान में खेले जा रहे 62वें प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट में बिजनौर की टीम विजेता रही। मुख्य अतिथि भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान मोहिंदर पाल सिंह ने खेल प्रतिभाओं को पुरस्कृत किया।
प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल मैच रामपुर हॉस्टल और आकांक्षा सोढी हॉकी अकादमी बिजनौर के बीच खेला गया। कड़े मुकाबले में बिजनौर की टीम टूर्नामेंट का फाइनल मैच जीतकर विजेता बनी। मुख्य अतिथि ओलंपियन, 1988 में भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान एवं वर्तमान में मेजर ध्यानचंद हॉकी स्पोर्ट कॉलेज सैफई के कोच मोहिंदर पाल सिंह, पूर्व खिलाड़ी रहे राकेश चंदन, मुकुल शाह, भूपेंद्र सिंह और श्रीकांत बदोई ने विजेता टीम को चौधरी कुंवर सिंह चल बैजंती ट्रॉफी और उपविजेता रामपुर टीम को लाल रामदयाल चल वैजयंती ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। फाइनल मैच के अंपायर अमित गुप्ता और जावेद खान रहे। संचालन देवेंद्र सिंह एवं आशीष पांडे ने किया। इस मौके पर कॉलेज प्रबंधक पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा, प्रधानाचार्य एपी सरोज, टूर्नामेंट संयोजन मंत्री श्याम मूर्ति शुक्ल, विश्वनाथ सिंह, अवधेश मिश्र, सुरविंद वर्मा और डॉ. अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
खेल प्रतिभाएं की गईं पुरस्कृत
अतिथियों ने विजेता, उपविजेता टीम के साथ मैन ऑफ द टूर्नामेंट बिजनौर के खिलाड़ी राघव, सर्वोत्तम गोलकीपर रामपुर के खिलाड़ी अमित कुमार, सर्वोत्तम सेंटर खिलाड़ी बिजनौर के शोएब खान, लेफ्ट इन खिलाड़ी हर्ष, राइट इन खिलाड़ी हरमन, मैन ऑफ़ द मैच विशाल कुमार और श्रेष्ठ अनुशासित टीम कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला ए को पुरस्कृत किया गया।