फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   big tree suddenly fell on the road two shops damage in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: बीच सड़क पर अचानक गिरा पेड़, चपेट में आने से दो दुकानों में नुकसान, आवागमन ठप

Tue, 30 Apr 2024 01:21 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 30 Apr 2024 01:21 PM IST
सार

लखीमपुर में शाहपुरा कोठी गेट के पास अचानक एक पेड़ सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कि उस वक्त वहां से कोई गुजर नहीं रहा था। अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता। पेड़ की चपेट में आने से दो दुकानों में नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन
big tree suddenly fell on the road two shops damage in Lakhimpur kheri
सड़क पर पेड़ गिरने से काफी देर बंद रहा आवागमन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर में शाहपुरा कोठी गेट के पास मंगलवार को अचानक पेड़ गिरने से आवागमन ठप हो गया। पेड़ गिरने से जहां बिजली व्यवस्था चौपट हो गई तो वहीं दो दुकानदारों का काफी नुकसान हो गया। करीब आधा घंटा तक आवागमन प्रभावित रहा। पेड़ काफी पुराना और सूखा बताया गया है। 

विज्ञापन

   
शाहपुरा कोठी चौराहे से नौरंगाबाद की ओर जाने वाली सड़क जिला सहकारी बैंक के पिछले गेट के पास लगा गुलमर्ग का पेड़ मंगलवार को पूर्वाह्र करीब 11 बजे अचानक गिर गया। अचानक पेड़ गिरते ही वहां अफरातफरी मच गई। आवागमन ठप हो गया। तार टूटने से बिजली व्यवस्था भी लड़खड़ा गई। 
विज्ञापन


इश्क में तोड़ी मजहब की दीवार: सायमा ने सोनी बनकर प्रेमी से रचाई शादी, हिना बी बन गई आकांक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन


पेड़ सड़क पर बीचोंबीच गिरा। दो दुकानें भी चपेट में आ गईं। व्यापारी हबीब की कूलर की दुकान हैं। पेड़ गिरने से उनके दो कूलर टूट गए। जावेद की मोबाइल दुकान का शटर टूट गया। जिस वक्त पेड़ गिरा, उस वक्त तेज हवा भी नहीं चल रही थी। अचानक पेड़ गिरने से हर कोई स्तब्ध है। 

कारोबारी रोमी ने बताया कि पेड़ काफी पुराना था। पेड़ हटाने के लिए कई बार वन विभाग और बिजली विभाग को प्रार्थना पत्र दे चुके थे, लेकिन किसी ने नहीं सुना। आखिरकार मंगलवार को पेड़ गिर ही गया। गनीमत रही कि घटना के वक्त वहां कोई था नहीं, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed