उत्तर प्रदेश के बरेली में सायमा नाम की युवती ने प्यार की खातिर अपना धर्म परिवर्तन कर लिया। सायमा ने हिंदू परंपरा के अनुसार अपने प्रेमी आकाश संग सात फेरे लिए। बरेली के अगस्त्य मुनि आश्रम में सोमवार को आचार्य केके शंखधार ने दोनों की शादी कराई। सायमा की तरह ही बहेड़ी क्षेत्र निवासी हिना बी की प्रेम कहानी है। हिना बी अपने प्रेमी से शादी करने के लिए आकांक्षा बन गई। प्रेम विवाह के बाद सायमा और हिना बी ने बताया कि उन्होंने अपनी मर्जी से यह फैसला लिया है। इसमें किसी की जोर जबरदस्ती नहीं है और न ही किसी ने कोई प्रलोभन दिया है। दोनों ने अपने परिवारवालों से जान का खतरा भी जताया है।
इश्क में तोड़ी मजहब की दीवार: सायमा ने सोनी बनकर प्रेमी से रचाई शादी, हिना बी बन गई आकांक्षा
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 30 Apr 2024 10:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन