फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bielection in khiri

उपचुनाव: घुरघुट्टा बुजुर्ग में मीना देवी और सुजावलपुर से चंद्र कुमारी बनीं प्रधान

Thu, 06 Feb 2020 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Bielection in khiri
धौरहरा (लखीमपुर खीरी)। घुरघुट्टा बुजुर्ग और सुजावलपुर में ग्राम प्रधानों की मृत्यु के बाद रिक्त हुई सीटों पर हुए उपचुनाव में जनता ने मृतक प्रधानों के परिजन पर ही विश्वास जताते हुए उन्हें विजय दिलाई है। घुरघुट्टा बुजुर्ग में मृतक प्रधान की बहू, तो सुजावलपुर में मृतक प्रधान की पत्नी ने जीत हासिल की है। मतगणना पूरी होने के बाद नतीजे घोषित किए गए, जिससे समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। एडीएम एस सुधारकरन ने दोनों नवनिर्वाचित प्रधानों को प्रमाण पत्र सौंपे।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह आठ बजे ईसानगर और धौरहरा ब्लॉक परिसर में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना प्रारंभ हुई। दोपहर 12 बजे तक मतगणना पूरी हो गई। ईसानगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत सुजावलपुर में चंद्र कुमारी और शांति देवी में कांटे की टक्कर रही। आखिरी चरण में चंद्र कुमारी को 334 और शांति देवी को 295 मत मिले। यहां 39 मतों के अंतर से चंद्र कुमारी विजयी रहीं। वहीं धौरहरा के घुरघुट्टा बुजुर्ग में मीना देवी पत्नी राजबक्स को 791 और मीरा देवी पत्नी जगदीश प्रसाद तो 705 मत मिले। यहां महज 86 मतों के अंतर मीना देवी विजयी घोषित हुई। एसडीएम एस सुधाकरन ने विजेता प्रधानों को प्रमाण पत्र दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed