फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bi-weekly festival special train will run between Kasganj and Chhapra

Lakhimpur Kheri News: कासगंज से छपरा के बीच चलेगी द्विसाप्ताहिक त्योहार स्पेशल ट्रेन

Sat, 08 Mar 2025 11:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Bi-weekly festival special train will run between Kasganj and Chhapra
मैलानी में खड़ी एक्सप्रेसफाइल फोटो
मैलानी। पूर्वोत्तर रेलवे होली में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए से काेलकाता के बीच त्योहार स्पेशल ट्रेन तीन फेरे के लिए चलाएगा। ये ट्रेन लालकुआं से चलकर मैलानी होकर संचालित होगी। इससे होली पर गंतव्य तक पहुंचने में लोगों को आसानी हो जाएगी।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के जोनल कार्यालय गोरखपुर के मुख्य यात्री और परिवहन प्रबंधक की ओर से इस आशय का एक पत्र आठ मार्च को जारी हुआ है। पत्र के मुताबिक ट्रेन नंबर 05092 कासगंज-छपरा त्योहार स्पेशल ट्रेन 10 से 24 मार्च के बीच पांच फेरों के लिए प्रत्येक सोमवार और बृहस्पतिवार कासगंज से रात 19:50 बजे छूटकर बदायूं, बरेली, पीलीभीत होते हुए रात 01:55 बजे मैलानी पहुंचेगी।
विज्ञापन

मैलानी से 02:05 बजे प्रस्थान कर गोला से 02:27, लखीमपुर से 02:59, सीतापुर से 03:45 बजे छूटकर अगले दिन दोपहर में 14:20 बजे छपरा पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 05091 छपरा-कासगंज त्योहार स्पेशल ट्रेन 11 से 25 मार्च तक पांच फेरों के लिए प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को छपरा से शाम 16:50 बजे छूटकर गोरखपुर, बस्ती, गोंडा होते हुए अगले दिन रात को 02:55 बजे सीतापुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीतापुर से 03:00 बजे छूटकर लखीमपुर से 03:47, गोला से 04:32, मैलानी से 05:00 बजे छूटकर 10:55 बजे कासगंज पहुंचेगी। इस ट्रेन में 18 लिंक हॉफमैन बुश कोच एलएचबी कोच लगेंगे। ये कोच यात्रियों के लिए खासे आरामदायक होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed