फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bhoothnath fair naive cheers rang out from the small Kashi

भूतनाथ मेेले में भोले के जयकारों से गूंजी छोटी काशी

Mon, 08 Aug 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोला  गोकर्णनाथ।
अमर उजाला ब्यूरो/गोला  गोकर्णनाथ। Updated Mon, 08 Aug 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Bhoothnath fair naive cheers rang out from the small Kashi
bhootnath - फोटो : amar ujala
रविवार रात्रि दो बजे खुले शिव मंदिर के द्वार, उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला
विज्ञापन

सावन माह के तीसरे सोमवार को भूतनाथ मेले में बाबा चंद्रभाल शिव  मंदिर और बाबा भूतनाथ स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। रविवार आधीरात के बाद  से सोमवार को पूरे दिन और देर रात तक श्रद्धालुओं का रेला चलता रहा।
सावन माह में नाग पंचमी के बाद तीसरे सोमवार को होने वाले भूतनाथ मेले में श्रद्धालुओं  की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने पहले ही सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कर ली थी। कई थानों की पुलिस और ड्रोन कैमरे की निगरानी में मेला शुरू  हुआ। एसपी अखिलेश चौरसिया, एएसपी वीरेंद्रनाथ चौधरी, सीओ अनुराग  दर्शन, कोतवाल अशोक कुमार पांडे जमे रहे।
विज्ञापन

दूरदराज  के कई जिलों और प्रदेशों से आए श्रद्धालुओं ने गोकर्ण तीर्थ में स्नान करने के बाद में जलाभिषेक किया।
भूतनाथ मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने  प्राचीन कुएं में गिट्टी फेंककर हू हू की आवाज निकालते हुए वर्षों से चली आ  रही रीति का निर्वहन किया वहीं भूतनाथ मंदिर में शिवलिंग की पूजा कर  मंदिर की दीवार पर मनौती लिखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ममरी। अहमदनगर के क्लेशहरण मंदिर पर हजारों भक्तों ने बेलपत्र, धतूरा, प्रसाद चढ़ाया।
रोड से मंदिर तक इतनी भीड़ थी कि लोगों को दिक्कत हो रही थी। यहां मिट्टी के खिलौनों और बर्तनों की खूब भीड़ हुई।
--
जमकर की खरीदारी
गोला  गोकर्णनाथ। सावन माह में छोटी काशी का बाबा भूतनाथ मेला आस पास के कई  जिलों और प्रदेशों में विख्यात है। 24 घंटे लगने वाले इस मेले में कई जिलों  के दुकानदार अपनी दुकानें लेकर आते हैं, जिसके लिए वह छोटी काशी में कई दिन पूर्व आकर स्थान सुनिश्चित कर अपनी दुकान लगाते हैं। यह मेला खासकर  ग्रामीण अंचल के लोगों को काफी लुभाता है। मेले में तिन्नी, पसाई के चावल,  राखी, लकड़ी का फर्नीचर, खेती में प्रयोग किए जाने वाले औजार के साथ ही लोक  प्रचलित वस्तुएं हुक्का, लाठी, बेंत, धनुष बाण, बांसुरी, कंदमूल भी बिकते हैं। जिससे यह मेला छोटी काशी में प्राचीन संस्कति के भी दर्शन  कराता है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed