फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Video of e-rickshaw carrying 24 passengers goes viral in Lakhimpur kheri

हादसे को दावत: चार की जगह 24 सवारियां, ई-रिक्शा को बना दिया 'मिनी बस', वीडियो देखकर रह जाएंगे दंग

Wed, 26 Aug 2026 04:18 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 26 Aug 2026 04:18 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी में एक ई-रिक्शा में क्षमता से कई गुना अधिक सवारियां बैठाकर फर्राटा भरने का वीडियो सामने आया है। बुधवार को सामने आए इस वीडियो में ई-रिक्शा में 24 से अधिक लोग सवार दिख रहे हैं।

विज्ञापन
Video of e-rickshaw carrying 24 passengers goes viral in Lakhimpur kheri
ई-रिक्शा में बैठे लोग - फोटो : वीडियो

विस्तार

लखीमपुर खीरी के निघासन-ढखेरवा मार्ग पर बुधवार को क्षमता से कई गुना अधिक सवारियां बैठाकर फर्राटा भरते ई-रिक्शा का वीडियो सामने आया। ई-रिक्शा में करीब 24 लोग सवार थे। इनमें करीब दस लोग छत पर बैठे थे। चालक की सीट पर चालक समेत तीन लोग बैठे नजर आए, जबकि पीछे डाले पर करीब चार लोग बैठे और दो खड़े थे। ई-रिक्शा के अंदर भी करीब आठ से दस सवारियां बैठी थीं। वहां से गुजर रहे कार सवार ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। 

विज्ञापन




प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ई-रिक्शा ढखेरवा चौराहा से निघासन की ओर जा रहा था। मुख्य मार्ग पर इस तरह क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर चल रहे ई-रिक्शा से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था। इसके बावजूद ऐसे वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से परिवहन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन


ओवरलोडिंग करने वालों पर कार्रवाई की मांग 
स्थानीय लोगों का कहना है कि निघासन क्षेत्र के साथ जिले के अन्य मार्गों पर भी कई ई-रिक्शा चालक निर्धारित क्षमता और यातायात नियमों की अनदेखी कर सवारियां ढो रहे हैं। क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से चालक बेखौफ हैं। लोगों ने परिवहन विभाग से अभियान चलाकर ई-रिक्शा की जांच और ओवरलोडिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ शिवम कुमार ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को अवगत कराया जाएगा। क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर चलने वाले ई-रिक्शा की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed