{"_id":"56f926644f1c1b9678f001bc","slug":"bhim-flame-will-travel-throughout-the-district-grand-welcome","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीम ज्योति यात्रा का जिले भर में होगा भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीम ज्योति यात्रा का जिले भर में होगा भव्य स्वागत
ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 28 Mar 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
भीम ज्योति यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी ने बैठक कर कार्यक्रम की बनाई रूपरेखा
बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकलने वाली भीम ज्योति यात्रा और खाद्य सुरक्षा कानून को लेकर निकली रथ यात्रा के लखीमपुर आगमन और कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र बहादुर सिंह ने की।
राघवेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पूरे प्रदेश में निकलने वाली भीम ज्योति यात्रा का मकसद दलित समाज को सम्मान देना है। भीम ज्योति यात्रा का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष भगवती प्रसाद चौधरी कर रहे हैं। यह यात्रा खीरी जिले में एक अप्रैल को पहुंचेगी। यात्रा के दौरान एक अप्रैल को ही नीमगांव स्थित अंबेडकर पार्क में कांग्रेस की एक जनसभा होगी। यात्रा का जिले में कई जगह स्वागत किया जाएगा।
बैठक में लखीमपुर खीरी की प्रभारी और अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की प्रदेश संयोजक सरलेश रावत ने यात्रा और जनसभा की तैयारियों की समीक्षा की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि खाद्य सुरक्षा कानून को प्रदेश में देरी से लागू करने और पात्र परिवारों के चयन में ढेरो अनियमितताओं के खिलाफ एक रथ यात्रा चार अप्रैल को लखीमपुर पहुंच रही है। इस यात्रा का नेतृत्व प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला प्रभारी गणेश शंकर पांडेय और अजय सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस रथ यात्रा का लखीमपुर में स्वागत होगा। इसके बाद यह यात्रा नकहा, सिसैया, धौरहरा, निघासन, पलिया, संसारपुर गोला मोहम्मदी और पसगवों होते हुए मैगलगंज पहुंचेगी। यहां से यह यात्रा दूसरे जिले में प्रवेश करेगी।
बैठक में पूर्व मंत्री माया प्रसाद, प्रह्लाद पटेल, शिवराम सिंह चौहान, सत्यवंधु गौड़, सुजीता कुमारी, रवि गोस्वामी, पुनेश राज, जमाल खां, कुलदीप सिंह, कमलेश मिश्रा, कैलाश भास्कर, संजय चौधरी, मंजीत कौर, जंडैल कुमार, राजीव कुमार, ललित वाल्मीकि, कमल शुक्ला आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।