फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bharat Shaurya Tiranga Yatra organized in honor of the army

Lakhimpur Kheri News: सेना के सम्मान में निकाली भारत शौर्य तिरंगा यात्रा

Sat, 17 May 2025 11:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Bharat Shaurya Tiranga Yatra organized in honor of the army
भाजपा द्वारा शहर में निकाली जा रही भारत शौर्य तिरंगा यात्रा में नारे लगाते पार्टी कार्यकर्ता। स
लखीमपुर खीरी। ऑपरेशन सिंदूर के सफल होने के बाद जिले में भारतीय सेना के सम्मान में भाजपा की ओर से शुक्रवार शाम भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के दौरान सभी भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शहर के नसीरुद्दीन मेमोरियल मैदान (विलोबी) में इकट्ठा हुए।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा विलोबी मैदान से चलकर मेन रोड होते हुए सदर चौराहा, हीरालाल धर्मशाला, बस स्टेशन रोड, सौजन्या चौक होते हुए गुरु गोविंद सिंह चौक, जिला अस्पताल मार्ग होते हुए वापस विलोबी मैदान पहुंची। इस दौरान सैनिकों के सम्मान में नारे लगाए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे विधान परिषद सदस्य डॉ. पवन सिंह चौहान ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से आतंकवादियों व पाकिस्तान को करारा जवाब मिला है। भारत की शान व मान तिरंगा है, भारत की सेना का आज दुनिया ने लोहा माना है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से आम जन मानस की भावनाओं को भाजपा ने जोड़ने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि भारत की सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान में छिपे आतंकवादियों को न केवल मिट्टी में मिलाया, वरन उनको शह देने वाले पाकिस्तान को भी पराजय का स्वाद चखाया। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में हिंदू-मुस्लिम सभी ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में सदर विधायक योगेश वर्मा, श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी, राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी, गोला नगर पालिका अध्यक्ष रिंकू शुक्ला, उमाशंकर मिश्रा, मैलानी नगर पंचायत अध्यक्ष कीर्ति माहेश्वरी, उमाशंकर राज, विनोद मिश्रा, कुलभूषण सिंह, नरेंद्र सिंह, जिला महामंत्री आशू मिश्रा, उमेश शुक्ला, आनंद अवस्थी, रश्मि गुप्ता, संतोष कुमारी आदि मौजूद रहे। यात्रा का संयोजन भाजपा के जिला महामंत्री रामजी मौर्या ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed