फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Between Kheri - Mailani BROAD GAUGE are working

खीरी-मैलानी के बीच नहीं हो रहा ब्राडगेज का काम

Fri, 16 Jan 2015 06:48 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 16 Jan 2015 06:48 PM IST
विज्ञापन
Between Kheri - Mailani BROAD GAUGE are working
ऐशबाग से मैलानी और पीलीभीत तक छोटी लाइन के अमान परिवर्तन का काम लगभग ठप पड़ गया है। प्रारंभिक कार्यों को लेकर कोई तेजी नहीं दिखाई जा रही है। ऐशबाग-मैलानी के बीच पांच स्टेशनों के  लिए भवन तैयार कर लिए गए हैं लेकिन ट्रैक पर मिट्टी पटाई आदि कार्य अभी भी नहीं शुरू किए गए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि वर्ष 2012 में ऐशबाग से लेकर पीलीभीत तक छोटी लाइन के अमान परिवर्तन को स्वीकृति मिली थी। इसके लिए रेलवे ने करीब सात सौ करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया था। तत्कालीन रेल राज्यमंत्री अधीर रंजन चौधरी ने लखीमपुर आकर अमान परिवर्तन का शिलान्यास किया। इसके कुछ महीने बाद ही रेलवे की कार्यदाई संस्था कालिंदी कपूर रेल कोन ज्वाइंट बेंचर ने लखीमपुर स्टेशन के मालगोदाम पर अपना अस्थाई दफ्तर बनाकर कार्य भी शुरू कर दिया। बीते ढाई वर्षों में बांकेगंज, गोला, फरधान और लखीमपुर में स्टेशन के लिए भवन तैयार हो पाया है। हरगांव में अभी भवन निर्माण और फ्लाईओवर बनाने का काम चल रहा है। कार्यदाई संस्था रेडीमेड पुल-पुलिया बनवा रही है लेकिन अन्य सभी कार्य ठप पड़े हैं। इधर, रेलपथ इंजीनियर सुरेंद्र प्रताप का कहना है कि ब्राडगेज का काम अभी धीमा है। इस बाबत पूछने पर भी कार्यदाई संस्था के अधिकारी कुछ साफ नहीं बता पाए। जिसकी जानकारी रेलपथ के उच्चाधिकारियों को दी गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed