फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Beneficiary support is needed for promotion money

प्रोत्साहन राशि के लिए लाभार्थी का आधार जरूरी

Wed, 12 Apr 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 12 Apr 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
 Beneficiary support is needed for promotion money
aadhar card - फोटो : अमर उजाला
व्यक्तिगत शौचालय के लाभार्थियों की सीधे बैंक खाते में भेजेंगे धनराशि
विज्ञापन

कर्मचारी या ठेकेदार नहीं बनवा सकेंगे शौचालय

 स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत लाभार्थियों को शौचालय निर्माण के लिए दी जाने वाली प्रोत्साहन धनराशि अब सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी। इसके लिए लाभार्थी को आधार नंबर देना जरूरी होगा। पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय भारत सरकार ने शौचालय की धनराशि समय से लाभार्थी के खाते में आनलाइन हस्तांतरित करने के लिए लाभार्थियों का आधार नंबर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। इससे निर्माण कार्य में ठेकेदारी प्रथा पर भी अंकुश लगाया जा सकेगा। 

बता दें कि भारत सरकार ने अप्रैल से दिसंबर 2017 तक जिले में एक लाख शौचालय बनाने का लक्ष्य दिया है। इसके साथ ही 550 गांवों को खुले में शौच मुक्त यानी ओडीएफ बनाना है। जिला पंचायत राज विभाग ने शौचालय निर्माण कार्य में तेजी लाने की कवायद शुरू की है। तो वहीं भारत सरकार ने शौचालय की गुणवत्ता सुनिश्चित कराने के लिए लाभार्थियों के खाते में पैसा भेजने का निर्णय लिया है। मिशन निदेशक ने लाभार्थी के पास आधार नंबर न होने की दशा में डीपीआरओ को आधार कार्ड बनवाने के निर्देश दिए हैं। डीपीआरओ सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि लाभार्थियों का आधार नंबर एकत्र करने के निर्देश सभी एडीओ (पंचायत) को दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed