{"_id":"64c951159ba4645ec0007c06","slug":"bela-kalan-villagers-pass-through-muddy-dirty-water-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-2967-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: कीचड़युक्त गंदे पानी से होकर \nगुजरते हैं बेला कलां के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: कीचड़युक्त गंदे पानी से होकर गुजरते हैं बेला कलां के ग्रामीण
Wed, 02 Aug 2023 12:08 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 02 Aug 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
मझगईं के बेला कलां गांव जाने वाले रास्ते पर कीचड़ से गुजरती महिला।
मझगईं। बेला कलां गांव का रास्ता बदहाल है। यहां बारिश हो या न हो हर महीने लोगों को कीचड़युक्त गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि जलभराव का मुख्य कारण नालियों की सफाई न होना है।
पानी निकास के लिए बनी नालियों की सफाई और रखरखाव न होने से नालियां गंदगी से पटकर क्षतिग्रस्त हो गईं हैं। रास्ते पर बदबूदार कीचड़ होने से संक्रामक रोग भी पांव पसारने लगे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि प्राथमिक स्कूल जाने वाले बच्चों व शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी इस रास्ते से गुजरना पड़ता है। लेकिन जिम्मेदार इस पर ध्यान नहीं देते हैं।
इससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस बारे में प्रधानपति हरीश कुमार ने बताया कि कुछ लोग नाली को बंद कर देते हैं, जिससे जलभराव हो जाता है। थोड़े दिन पहले ही सफाई कराकर रास्ते से पानी निकाला गया था, लेकिन समिति से रोड का निर्माण हो जाए तो समस्या से छुटकारा मिल सकता है।