फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Before the election, many in-charges in the police department were shifted from here to there.

चुनाव से पहले पुलिस विभाग में कई प्रभारी इधर से उधर किए

Fri, 07 Jan 2022 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Before the election, many in-charges in the police department were shifted from here to there.
लखीमपुर खीरी। विधानसभा चुनाव की अधिसूचना कभी भी जारी हो सकती है। इससे पहले पुलिस विभाग में फेरबदल का दौर जारी है। बुधवार रात को एसपी संजीव सुमन ने दो थाना प्रभारियों समेत कई तबादले किए हैं। बीते पखवाड़े में कई थाना प्रभारी पहले बदले जा चुके हैं।
विज्ञापन

नीमगांव के थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह को थाने के चार्ज से हटाकर उन्हें मानवाधिकार/महिला/पिछड़ा वर्ग का प्रभारी बनाया गया है। ईसानगर के थाना प्रभारी राजकरन शर्मा को नीमगांव का थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं हाल ही में लखनऊ से स्थानांतरित होकर आए पुलिस लाइन में प्रतीक्षारत इंस्पेक्टर चंद्रशेेखर सिंह को ईसानगर का थाना प्रभारी बनाया गया है। एसआई आदित्य यादव को जेबीगंज चौकी प्रभारी के पद से रिवर्ट कर थाना फरधान भेजा गया है। एसआई विद्यासागर शुक्ला को थाना फरधान से चौकी प्रभारी जेबीगंज बनाया गया है। एसआई जयनरायन को पुलिस लाइन से थाना मोहम्मदी भेजा गया है। इसके अलावा मुख्य आरक्षी व महिला आरक्षी के भी तबादले किए गए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जल्द ही विभाग में अन्य पुलिसकर्मियों के तबादले की सुगबुगाहट तेज हो गई है।
विज्ञापन

नहीं हो रही स्थानांतरित पुलिसकर्मियों की रवानगी
बीते पखवाड़े में पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों के तबादले किए जा चुके हैं, जिसमें सबसे अधिक पुलिसकर्मी विभिन्न थानों से यूपी 112 सेवा में भेजे गए हैं। अधिकांश स्थानांतरित पुलिसकर्मी अपनी पूर्व तैनाती पर अभी तैनात हैं। उनकी रवानगी नहीं हुई है। सबसे कम रवानगी अब तक यूूपी 112 में थानों से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed