फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Before Sawan, devotees will get the corridor

Lakhimpur Kheri News: सावन से पहले श्रद्धालुओं को मिलेगा कॉरिडोर

Wed, 20 May 2026 11:04 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 20 May 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Before Sawan, devotees will get the corridor
गोला में शिव मंदिर कॉरिडोर के कार्य की समीक्षा करते आर्किटेक्ट, विधायक। स्रोत: सोशल मीडिया
गोला गोकर्णनाथ। मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी शिव मंदिर कॉरिडोर परियोजना का निर्माण सावन से पहले पूरा करने के लिए कार्यदायी संस्था ने काम तेज कर दिया है। जून के अंत तक निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

बुधवार को आर्किटेक्ट उत्कर्ष शुक्ला ने कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के एपीएम पवन श्रीवास्तव और जेई विवेक वाजपेई के साथ निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। विधायक अमन गिरि भी मौजूद रहे। टीम ने निर्माण कार्य की प्रगति और तकनीकी बारीकियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

कॉरिडोर निर्माण के प्रथम और द्वितीय चरण का काम अंतिम दौर में पहुंच चुका है। कार्यदायी संस्था के अधिकारी और श्रमिक निर्धारित समय सीमा में काम पूरा करने के लिए दिन-रात जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के पौराणिक शिव मंदिर में 69.15 करोड़ रुपये की लागत से कॉरिडोर परियोजना का निर्माण दिसंबर 2024 में शुरू हुआ था। समय के साथ कॉरिडोर का स्वरूप निखरने लगा है। यूपीपीसीएल अधिकारियों का दावा है कि सावन शुरू होने से पहले जून के अंत तक निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed