{"_id":"6a1336b49da21f486f09f8e1","slug":"bed-exam-will-be-held-on-31st-at-11-centres-in-the-city-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-175900-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 31 को शहर के 11 केंद्रों पर होगी बीएड की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 31 को शहर के 11 केंद्रों पर होगी बीएड की परीक्षा
Sun, 24 May 2026 11:04 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 24 May 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। आगामी 31 मई को बीएड प्रवेश परीक्षा शहर के 11 केंद्रों पर होगी। इसमें करीब साढ़े चार हजार अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे।
दो पालियों में होने वाली परीक्षा के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। परीक्षा सीसी कैमरों की निगरानी में कराई जाएगी। साथ ही केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि किसी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश न हो सके।
परीक्षा के जिला समन्वयक व युवराज दत्त महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हेमंत पाल ने बताया कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी की ओर से आयोजित परीक्षा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को सघन जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के लिए लगातार निगरानी की जाएगी। सचल दल भी परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करते रहेंगे। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से करीब आधा घंटा पहले प्रवेश दिया जाना शुरू कर दिया जाएगा, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
केंद्र प्रभारियों को पेयजल, रोशनी और अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा व्यवस्था को लेकर किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए।
शहर में युवराज दत्त डिग्री कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, भगवानदीन आर्य कन्या इंटर कॉलेज, अबुल कलाम और पीके इंटर कॉलेज समेत कुल 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।