{"_id":"57f148ea4f1c1b9911574a70","slug":"be-aware-polyethylene-captive","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिथीन बंदी के लिए किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिथीन बंदी के लिए किया जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो/पलियाकलां।
Updated Sun, 02 Oct 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
plantaion
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन्य प्राणी सप्ताह का दूसरा दिन, गोष्ठी का भी आयोजन
दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग में वन्य प्राणी सप्ताह के दूसरे दिन महापुरुषों के जन्मदिवस पर ध्वजारोहण करने के साथ पॉलिथीन फ्री अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया गया।।
दो महान सपूतों के जन्मदिवस पर दुधवा परिवार की ओर से पॉलिथीन फ्री उन्मूलन अभियान उपनिदेशक महावीर कौजलगि, एमके श्रीवास्तव, वन्य जीव प्रतिपालक दुधवा, नरेंद्र कुमार उपाध्याय, उपप्रभागीय वनाधिकारी बेलरायां, बीएनएचएस स्कॉलर, विश्व प्रकृति निधि के प्रतिनिधि दबीर हसन, कतर्नियाघाट एवं दुधवा फाउंडेशन सदस्यों के नेतृत्व में चलाया गया, जिसमें स्थानीय लोगों के साथ काफी संख्या में दुधवा परिवार के सदस्यों ने प्रतिभाग कर अभियान को सफल बनाने का प्रयास किया। यह अभियान सुबह 9 बजे दुधवा टाइगर रिजर्व के नकौआ नाला से प्रारंभ होकर पर्यटन परिसर तक चलाया गया। इस अभियान के दौरान इस अंतरराष्ट्रीय मार्ग से गुजरने वाले नागरिकों को पार्क के नियमों एवं इस स्वच्छता अभियान का संदेश देकर नियमों की अनदेखी करने पर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 यथा संशोधित में प्रावधानित धाराओं के तहत कार्रवाई की जानकारी भी दी गई। यह अभियान सभी रेंजों में चला। अभियान के दौरान वरिष्ठ सहायक रमेश कुमार, विनय कुमार, कौशल किशोर, सिरदार बक्स, नफीस, सुधीर, शबाना, सन्ध्या, सीमा, चंदन, परमिला आदि ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इसको लेकर एक संगोष्ठी का भी आयोजन हुआ जिसमें वार्डेन श्री श्रीवास्तव ने कई जानकारियां दीं। उपनिदेशक श्री कौजलगि ने कहा कि पर्यावरण शुद्ध रखना हमारी प्राथमिकता है और इसमें बाधक बनने वाली हर वस्तु को हटा देना चाहिए। उन्होंने सभी से पॉलिथीन का प्रयोग न करने का आह्वान किया। संगोष्ठी को पत्रकार एनके मिश्रा, हरीश श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। इस दौरान दुधवा के तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।