फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Based on Inspector's complaint, report filed against 12 named and 50 unidentified

Lakhimpur Kheri News: दरोगा की तहरीर पर 12 नामजद और 50 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 07 Oct 2024 11:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Based on Inspector's complaint, report filed against 12 named and 50 unidentified
लखीमपुर खीरी। पुलिस पर पथराव और सड़क जाम करने के मामले में दरोगा सिद्धांत पवार की तहरीर पर 12 नामजदों और 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गांव गंगाबेहड़ में तेंदुए के हमले में साजेब उर्फ छोटू (12) की मौत और युवक जब्बार के घायल होने के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने लखीमपुर-शारदानगर हाईवे जाम कर दिया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने भीड़ को बहुत समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। इसी दौरान भीड़ में छुपे कुछ अराजक तत्वों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसके बाद वहां भगदड़ मच गई।

पथराव से सदर कोतवाली के सरकारी वाहन के शीशे टूट गए थे। साथ ही एक महिला सिपाही भी घायल हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को खदेड़ कर जाम खुलवाया था। सदर इंस्पेक्टर अंबर सिंह ने बताया कि पथराव के समय पुलिस ने वीडियोग्राफी की थी। उसी से पहचान कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed