फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Barabanki's narcotics team will investigate

Lakhimpur Kheri News: बाराबंकी की नारकोटिक्स टीम करेगी जांच

Tue, 21 Jan 2025 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Barabanki's narcotics team will investigate
लखीमपुर खीरी। शनिवार को महेवागंज स्थित एक अस्पताल से 10 करोड़ रुपये की नशे की दवा (मेफेड्रॉन) बरामद होने की जांच अब बाराबंकी के नारकोटिक्स विभाग की टीम करेगी। इस मामले में दो अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया था, वहीं अस्पताल संचालक को पुलिस तीसरे दिन भी नहीं ढूंढ पाई है।
विज्ञापन






लखनऊ से आई एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने सदर कोतवाली पुलिस के साथ मिलकर महेवागंज के निकट उल्ल नदी के किनारे स्थित रॉयल केयर मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल में छापा मारा था। इस दौरान दो अभियुक्तों को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई तो दोनों के पास से एक किलोग्राम मेफेड्रॉन नाम की दवा बरामद की गई। इसकी कीमत 10 करोड़ रुपये आंकी गई थी।
विज्ञापन

देर शाम तक चली कार्रवाई के बाद शनिवार को दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया था। पकड़े गए अभियुक्तों में राकेश विश्वकर्मा निवासी ग्राम अग्गरखुर्द थाना फूलबेहड़ और विक्रम सिंह निवासी ग्राम सुजानपुर थाना धौरहरा शामिल थे। वहीं मौके से भागे अस्पताल संचालक डॉक्टर खालिद निवासी मोहल्ला शिवपुरी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि मामले की जांच बाराबंकी के नारकोटिक्स विभाग की टीम करेगी। खीरी पुलिस जांच में सहयोग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed