{"_id":"6a172e5db96290537705fc29","slug":"bank-employee-absconds-with-group-loan-amount-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-176120-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: समूह लोन की रकम लेकर भाग गया बैंक कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: समूह लोन की रकम लेकर भाग गया बैंक कर्मचारी
Wed, 27 May 2026 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 27 May 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
मैगलगंज। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के शाखा प्रबंधक जितेंद्र कुमार ने बैंक कर्मचारी पर समूह लोन की रकम लेकर भाग जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
शाखा प्रबंधक के अनुसार, बैंक में सेंटर मैनेजर पद पर तैनात दिनेश कुमार निवासी अलीगंज, थाना गोला समूह लोन का कार्य देखता था। उसका काम समूह के सदस्यों से बैठक के माध्यम से ऋण की किस्त एकत्र कर शाखा में जमा कराना था।
बताया गया कि पांच मई को दिनेश कुमार बैठक के लिए शाखा से निकला था। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला। बैंक कर्मचारियों ने संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका मोबाइल फोन बंद मिला। कई स्थानों पर तलाश करने के बावजूद कोई जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन
शुरुआती जांच में पता चला कि कुछ ग्राहकों ने लोन की किस्त ऑनलाइन और नकद रूप में दिनेश को दी थी। अब तक करीब 76 हजार 360 रुपये लेकर भाग जाने की बात सामने आई है। बैंक प्रबंधन ग्राहकों से संपर्क कर वास्तविक गबन की राशि का पता लगाने में जुटा है।
मैगलगंज कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि बैंक कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।