फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bajaj Group reports on three mills Adyasion

बजाज ग्रुप की तीन मिलों के अध्यासियों पर रिपोर्ट

Mon, 11 Apr 2016 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो /लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 11 Apr 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
Bajaj Group reports on three mills Adyasion
चीनी मिल
आदेश न मानने पर डीएम हुए सख्त, रातों-रात दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन

योजनाबद्ध ढंग से साजिशन भुगतान न करने की धाराएं लगाईं
गन्ना समिति सचिवों ने दर्ज कराए मुकदमे

गन्ना भुगतान में तेजी न लाने और आदेश के बाद भी पेमेन्ट शेड्यूल न देने पर डीएम आकाशदीप चौथे दिन खफा हो गए। उन्होंने डीसीओ जगदीश चंद्र की जमकर क्लास ली और रविवार को रातों रात बजाज ग्रुप की गोला, पलिया और खंभारखेड़ा चीनी मिल के अध्यासियों के खिलाफ योजनाबद्ध ढंग से साजिशन किसानों को गन्ना भुगतान न करने और आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत रिपोर्ट दर्ज करा दी।  
डीएम ने छह अप्रैल की शाम को बैठक में गन्ना भुगतान की समीक्षा की थी, जिसमें पाया कि बजाज ग्रुप की गोला, पलिया और खंभारखेड़ा के अलावा ऐरा चीनी मिल, सहकारी चीनी मिल बेलरायां और संपूर्णानगर ने खरीद के 14 दिन पूर्व तक का भुगतान नहीं किया गया है। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई थी और चीनी मिल गोला, पलिया एवं खंभारखेड़ा के प्रतिनिधियों से अवशेष गन्ना मूल्य भुगतान की कार्ययोजना सात अप्रैल तक प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। डीएम के सख्त निर्देश के बाद भी 10 अप्रैल की शाम तक बजाज ग्रुप की तीनों मिलों ने न तो गन्ना भुगतान किया और न ही पेमेन्ट शेड्यूल भेजा। इस पर डीएम सख्त हो गए। उन्होंने डीसीओ से भी जवाब मांगा और तत्काल तीनों मिलों के अध्यासियों पर रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा। डीएम की सख्ती पर रविवार की रात में ही अलग-अलग तीनों थाना क्षेत्रों में मुकदमें दर्ज करवा दिए गए। 
विज्ञापन

कहां किस पर किसने दर्ज कराई एफआईआर
स्थान                    वादी                      आरोपी     
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ :    भूपेश राय-सचिव        ओमपाल सिंह
पलियाकलां  :        भगवती प्रसाद-सचिव   राकेश यादव
खंभारखेड़ा(सदर):  मुनींद्र यादव-सचिव      एनसी अग्रवाल
प्रथम किस्त का साढ़े पांच अरब से अधिक बकाया
गोला मिल पर सबसे अधिक एक अरब 66 करोड़ 36 लाख 82 हजार, पलिया पर एक अरब 37 करोड़ 97 लाख 64 हजार, खंभारखेड़ा पर एक अरब 37 करोड़ 93 लाख दो हजार, ऐरा पर 33 करोड़ 70 लाख छह हजार, अजबापुर पर छह करोड़ 24 लाख, कुंभी पर छह करोड़ 65 लाख 13 हजार, गुलरिया पर दो करोड़ 24 लाख 22 हजार, बेलरायां पर 31 करोड़ 70 लाख 27 हजार और संपूर्णानगर पर 34 करोड़ 48 लाख 77 हजार रुपये शेष है।  

सात मिलों पर 16 करोड़ 90 लाख बना ब्याज
भुगतान में देरी करने के चलते सात मिलों पर 16 करोड़ 90 लाख 76 हजार रुपये ब्याज की देनदारी बन गई हैै। गोला पर पांच करोड़ 41 लाख 71 हजार, पलिया पर तीन करोड़ 95 लाख पांच हजार, खंभारखेड़ा पर पांच करोड़ चार लाख 82 हजार, ऐरा पर एक करोड़ 12 लाख 71 हजार, अजबापुर पर 36 लाख 64 हजार, बेलरायां पर 58 लाख 47 हजार और संपूर्णानगर पर 41 लाख 36 लाख रुपये ब्याज की देनदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed