फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bajaj Group, adding cane mill centers approved Snpuarnanagr

बजाज ग्रुप के गन्ना केंद्रों को संपूर्णानगर मिल से जोड़ने का प्रस्ताव मंजूर

Wed, 25 Nov 2015 06:36 PM IST
पलियाकलां
पलियाकलां Updated Wed, 25 Nov 2015 06:36 PM IST
विज्ञापन
बजाज ग्रुप की स्थानीय चीनी मिल के कई गन्ना क्रय केंद्रों को संपूर्णानगर चीनी मिल से जोड़े जाने के सहकारी गन्ना विकास समिति के प्रस्ताव को गन्ना आयुक्त ने अमली जामा पहनाते हुए अपनी मुहर लगा दी है। इस संबंध में बोर्ड की बैठक हुई थी। अब इब्राहिमपुरी, गदनियां द्वितीय, घोला प्रथम और द्वितीय, एट सुमेरपुर क्रय केंद्रों का गन्ना संपूर्णानगर चीनी मिल को जाएगा । इस पर किसानों ने कहा कि वे अब परेशानी से बचेंगे और उन्होंने इस प्रस्ताव पर मुहर लगने से खुशी का इजहार किया है।
विज्ञापन

सहकारी गन्ना विकास समिति चेयरमैन विकास कपूर विक्की द्वारा पिछले दिनों हुई बोर्ड बैठक में किसानों की समस्याओं को देखते हुए इब्राहिमपुरी, गदनियां द्वितीय, घोला प्रथम और द्वितीय, एट सुमेरपुर को संपूर्णानगर चीनी मिल से जोड़े जाने का प्रस्ताव रखा था, जिसे बोर्ड ने पास कर गन्ना आयुक्त को भेज दिया था। इस प्रस्ताव को 19 नवंबर को गन्ना आयुक्त अजय कुमार सिंह ने पास करते हुए मुहर लगा दी है। इसका आदेश पत्र भी उन्होंने संपूर्णानगर और पलिया समितियों को भेज दिया है। त्रिकोलिया, पढुवा के शेष प्रकाश शर्मा, डेलीगेट कुलदीप यादव, विमलेश  वाजपेयी, राजेंद्र कुमार, अरुण शाह, करोड़ी गुप्ता, सुरेंद्र यादव, रजनेश शर्मा, राममूर्ति वर्मा, वारिस अली आदि  किसानों ने खुशी का इजहार किया है।
विज्ञापन

सहकारी गन्ना विकास समिति, पलिया के विशेष सचिव बीपी श्रीवास्तव के अनुसार संर्पूणानगर और पलिया चीनी मिल को पत्र लिख दिया गया है कि वह यहां जुड़े और नवीन क्रय केंद्रों पर गन्ना खरीद सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विक्रमवन के किसान पलिया से ही जुड़े रहेंगे
इब्राहिमपुर ग्राम के अंतर्गत आने वाले विक्रमवन के किसान पूर्व की भांति अपना गन्ना पलिया गेट पर ही देंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed