{"_id":"6ae780a03b1a081d360e26bd","slug":"bail-application-of-the-accused-of-attacking-the-forest-officer-was-accepted-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-188915-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: वनकर्मी पर हमले के आरोपी की जमानत अर्जी मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: वनकर्मी पर हमले के आरोपी की जमानत अर्जी मंजूर
Sun, 01 Nov 2026 11:40 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। वनकर्मी पर जानलेवा हमले के 31 साल पुराने मामले में जिला जज लोकेश राय ने आरोपी नसीम की जमानत अर्जी मंजूर कर ली है।
अभियोजन पक्ष ने विरोध करते हुए बताया कि 21/22 जुलाई 1995 की रात धौरहरा वन क्षेत्र के मटेरा जंगल में वन विभाग की निगरानी के दौरान वनकर्मी सभाजीत पांडे ने 14-15 लोगों को नामजद किया था। इनमें धौरहरा थाना क्षेत्र के भज्जा पूर्वा निवासी नसीम भी शामिल था। आरोप था कि आरोपी अपने साथियों के साथ जंगल से सेमल की लकड़ी काटकर नदी में बहाते हुए ले जा रहे थे। वनकर्मी के रोकने पर आरोपियों ने फायरिंग की और भाग निकले। वनकर्मी ने नसीम को पहचान लिया था। इस मामले में फॉरेस्ट केस दर्ज किया गया था।
वहीं, नसीम की ओर से दलील दी गई कि अन्य आरोपियों की जमानत मंजूर हो चुकी है और उसे बेवजह निशाना बनाया जा रहा है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जिला जज ने शर्तों के अधीन नसीम की जमानत मंजूर कर ली। संवाद