फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Badra rained throughout the day, it rained in half the district, the rest of the people yearned

Lakhimpur Kheri News: दिनभर छाए बदरा, आधे जिले में बरसे, बाकी के लोग तरसे

Sun, 25 Jun 2023 01:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 25 Jun 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Badra rained throughout the day, it rained in half the district, the rest of the people yearned
लखीमपुर खीरी। शनिवार को सुबह से शाम तक बादल छाए रहे, लेकिन बारिश आधे जिले में ही हुई। आधे जिले के लाेग तरसते ही रह गए। बादल छाए रहने से सूरज का ताप कम रहा, लेकिन दिनभर उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। शहर में महज बूंदाबांदी होकर रह गई। शाम तक लोग बारिश का इंतजार करते रह गए। ग्रामीण क्षेत्र में जहां बारिश हुई वहां के लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार शुक्रवार की तरह शनिवार को भी बहुत कम 4.51 किलोमीटर प्रति घंटा रही। वहीं, आद्रता 35 प्रतिशत दर्ज की गई। आसपास पानी बरसने के बावजूद भी वायुमंडल में आद्रता में वृद्धि नहीं हुई।
विज्ञापन


कुछ देर के लिए मिली गर्मी से राहत
गोला गोकर्णनाथ। शनिवार की दोपहर बाद तेज हवा व गरज चमक के साथ हुई हल्की बारिश से कुछ देर के लिए तो गर्मी से राहत मिली। वहीं, बारिश थमते ही फिर से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हो उठे। इधर जून में भीषण गर्मी लोगों का तन बदन और फसलें झुलसा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धौरहरा के किसानों के चेहरे खिले
धौरहरा। दो बार क्षेत्र में झमाझम बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे। इससे गर्मी से लोगों को राहत मिली। खेतों में खड़ी गन्ना, केला, कद्दू आदि फसलों को फायदा हुआ है।
अमीरनगर। दोपहर में तेज घने बादलों के साथ हल्की बूंदाबांदी के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिल गई, लेकिन तेज बारिश न होने से किसान मायूस हो गए। तेज घने बादलों को देखकर किसानों को उम्मीद लग रही थी की तेज बारिश हो जाएगी, लेकिन किसान न ही तो धान की रोपाई कर पा रहे हैं। न ही तो गन्ने की फसल में खाद का छिड़काव कर पा रहे हैं।


हल्की बारिश में ही खुली नाला सफाई की पोल
गोला गोकर्णनाथ। शनिवार की दोपहर बाद हल्की सी बारिश ने ही शहर के नाले-नालियों की तली झाड़ सफाई की पोल खोल दी। हमीद मार्केट की दुकानों के अंदर तक पानी घुस गया। हालांकि नगर पालिका नाले नालियों की तली झाड़ साफ सफाई करा रही है, लेकिन हल्की बारिश में नाले ओवरफ्लो हो गए। आंबेडकर पार्क से मिल डायवर्जन रोड, खुटार रोड स्थित मां मंगला देवी मंदिर रोड, मोहम्मदी रोड स्थित बतासा वाली गली, पंजाबी काॅलोनी, अर्जुननगर काॅलोनी, हफीजपुर, गांधीनगर के निचले इलाकों में पानी भर गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed