{"_id":"6856fa021c70b9384404e317","slug":"ayushman-arogya-mandir-will-also-open-in-urban-areas-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-148694-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: शहरी क्षेत्रों में भी खुलेंगे आयुष्मान आरोग्य मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: शहरी क्षेत्रों में भी खुलेंगे आयुष्मान आरोग्य मंदिर
Sat, 21 Jun 2025 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 21 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। आयुष्मान भारत योजना के तहत शहरी क्षेत्रों में भी प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ होंगीं। पहले चरण में नौ अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर) की स्थापना की जा रही है। इससे मरीजों को इलाज के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लखीमपुर शहर, गोला, मोहम्मदी व पलिया के लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अब तक तकरीबन 350 आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालित हो रहे हैं। शहरी क्षेत्र में लखीमपुर के मोहल्ला बरखेरवा, भुईफोरवानाथ, रामनगर व हिदायतनगर व गोला के कुम्हारटोला वार्ड व लम्बानगर एवं मोहम्मदी के वार्ड सरैयां में ये खुलेंगे। पलिया के टेहरा शहरी वार्ड व सिंगहिया वार्ड में भी लोगों को अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर का लाभ मिलेगा। केंद्र संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग किराये के भवन तलाश रहा है। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) की तैनाती की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मरीजों को मिलेंगी ये सुविधाएं
अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर में प्राथमिक उपचार के अलावा टीकाकरण, टेली मेडिसिन, ब्लड प्रेशर व मधुमेह जांच की सुविधा मिलेगी। इसको लेकर यहां सीएचओ, स्टाफ नर्स की तैनाती की जाएगी। क्षेत्र की आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ता भी इससे जुड़ेंगीं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
जिले में नौ जगहों पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोलने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही इनका उद्घाटन कर जानकारी दी जाएगी।
डॉ. अमितेश द्विवेदी, एसीएमओ