फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Awareness rally taken out and made aware for voting

जागरूकता रैली निकालकर मतदान के लिए जागरूक किया

Sat, 19 Feb 2022 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Awareness rally taken out and made aware for voting
मतदाता जागरूकता रैली निकालते बच्चे - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। प्राइवेट स्कूलों के बच्चे भी मतदाता जागरूकता रैलियां निकालकर लोगों को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। गोला गोकर्णनाथ। एसडीएम गोला अविनाश चंद्र मौर्य ने ममरी, महेशपुर, परेली आदि मतदान केंद्रों पर गोष्ठी कर वहां मौजूद ग्रामीणों को निमंत्रण पत्र वितरित कर मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की शपथ दिलाई। कहा कि 23 फरवरी को मतदान का पर्व है वोट डालने जरूर जरूर आना। प्रधान राम नरेश वर्मा, अमर सिंह, बाल गोविंद वर्मा, लेखपाल, बीएलओ आदि मौजूद रहे। बेहड़ा मुल्तान गांव में मतदाता जागरूकता अभियान के जिला ब्रांड एंबेसडर राजेंद्र कुमार और भोजपुरी गायक रामपाल निषाद ग्रामीणों को पत्र बांट कर मतदान के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

पसगवां। 90 प्रतिशत मतदान को लेकर बीडीओ प्रदीप चौधरी और एडीओ पंचायत देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में विभिन्न स्कूलों के बच्चों और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने रैली निकाली। रैली में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय (कन्या), उच्च प्राथमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया। मतदान करने के लिए निमंत्रण पत्र वितरित किए।
विज्ञापन

सिकंद्राबाद। मदरसा हुसैनिया गरीब नवाज के संचालक मौलाना सलमान रजा ने अध्यापकों और बच्चों के साथ मतदाता जागरूकता निकाली। इस मौके पर पवन कुमार मिश्रा, आरिफ खान, शना परवीन, मरियम बानों, विनोद सिंह भदौरिया, अतुल पांडेय राजकिशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहजम। बीडीओ बेहजम शिखर श्रीवास्तव के नेतृत्व में बालबिकास परियोजना अधिकारी और कर्मचारियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर बीडीओ शिखर श्रीवास्तव ने राहगीर दुकानदारों के साथ घर-घर जाकर लोगो को जागरूक करने के मतदाता आमंत्रण पत्र लेकर पहुंचेे।
फरधान। शंकरपुर न्याय पंचायत के शिक्षकों ने मतदाता जागरूकता बाइक रैली निकालकर ग्रामीणों को 23 फरवरी को मतदान करने के लिए जागरूक किया।विकास खण्ड बेहजम की न्याय पंचायत शंकरपुर में खंड शिक्षा अधिकारी शमशेर सिंह राणा के निर्देशन में शिक्षकों द्वारा मतदाता जागरूकता बाइक रैली निकाली गई। रैली में शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने विभिन्न स्लोगनो से लिखी पट्टी हाथ लेकर चली। देश तरक्की तभी करेगा, हर वोटर जब वोट करेगा, सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो। अब की बार, मतदान 90 प्रतिशत पार।
खीरी टाउन । राजकीय कन्याएं इंटर कालेज की अध्यापिकाओं ने कस्बे व फत्तेपुर गांव में जाकर शत प्रतिशत मतदान करने के लिए पोलिंग बूथ पर आने के लिए निमंत्रण पत्र दिए और लोगो से बढ़ चढ़ कर मतदान करने के जागरूक किया। इस मौके पर राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्रधाना चार्या रेहाना खातून आदि मौजूद रहे।

मितौली। कस्बे में शनिवार को जागरूकता रैली निकाली गई। जवाहर नवोदय विद्यालय मितौली के बच्चों ने कस्बे के विभिन्न मार्गों से रैली निकालकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। नवोदय विद्यालय के स्काउट के बच्चों ने स्काउट शिक्षक दिवाकर मिश्रा की अगुवाई में मितौली कस्बे में कई मार्गों से जागरूकता रैली निकालकर लोगों से 23 फरवरी को मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed