{"_id":"5908c7a94f1c1b961f440efb","slug":"aware-to-keep-the-hospital-clean","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल को साफ रखने के लिए किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल को साफ रखने के लिए किया जागरूक
लखीमपुरखीरी
Updated Tue, 02 May 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
सफाई
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जिला अस्पताल के कायाकल्प को लेकर हुई बैठक
क्वालिटी एश्योरेंस कार्यक्रम के तहत हुआ कार्यक्रम
मंगलवार को जिला अस्पताल सभागार में क्वालिटी एश्योरेंस कार्यक्रम के तहत चल रही कायाकल्प योजना को लेकर बैठक हुई। बैठक में डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टॉफ को अस्पताल को साफ सुथरा रखने के लिए जागरूक किया गया।
अस्पतालों को साफ-सुथरा रखकर उनका कायाकल्प करने के लिए मंगलवार को जिला अस्पताल के सभागार में बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रभारी सीएमएस डॉ. आरके वर्मा ने की। अस्पताल मैनेजर डॉ. मेनाज अहमद ने डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टॉफ को अस्पताल को साफ सुथरा रखने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि गंदगी दिखाई देने पर उसकी जानकारी दें, जिससे अस्पताल को स्वच्छ बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि कूड़ा करकट सहित मेडिकल वेस्ट को अलग-अलग डस्टबिन में डालें, जिससे अस्पताल संक्रमण मुक्त हो सके। प्रभारी सीएमएस ने कहा कि अस्पताल और स्वयं को साफ सुथरा रखकर संक्रमण को रोका जा सकता है। बैठक में डॉ.आईबी त्रिपाठी, डॉ.आरएस मधौरिया, डॉ.राजकुमार, डॉ.आरसी अग्रवाल, डॉ.भीमेंदु गौतम सहित स्टाफ नर्स और मैट्रन मौजूद रहीं।