फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Aware of beneficiaries Pensions will rise

जागरूक लाभार्थियों की पेंशन में होगी बढ़ोतरी

Mon, 20 Apr 2015 06:05 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 20 Apr 2015 06:05 PM IST
विज्ञापन
Aware of beneficiaries Pensions will rise
समाजवादी पेंशन योजना के तहत अब उन लाभार्थियों की पेंशन में 50 रुपये की
विज्ञापन
बढ़ोतरी की जाएगी, जिनके छह से 14 वर्ष के बच्चे रोज स्कूलों में पढ़ने जाते हैं और शारीरिक रूप से भी हष्ट-पुष्ट हैं। शासन ने ऐसे बच्चों और अभिभावकों को चिह्नित करने के लिए छह विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम बना दी है। टीम स्कूलों में जाकर शासन की ओर से तय मानकों के मुताबिक बच्चों का टेस्ट लेगी।
समाज कल्याण अधिकारी वीके सिंह ने बताया कि जो व्यक्ति समाजवादी पेंशन योजना का लाभ पा रहे हैं, उनका सत्यापन कार्य शुरू किया गया है। टीम में शामिल बीएसए, जिला कार्यक्रम अधिकारी, सीएमओ, समाज कल्याण अधिकारी समेत छह जिला स्तरीय अधिकारी ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में जाकर बच्चों की शारीरिक और शैक्षणिक स्तर परखेंगे। शासन ने ऐसे बच्चों की उम्र छह से लेकर 14 वर्ष तक निर्धारित की है। इसके अलावा कई और बिंदुओं को भी शामिल किया गया है। समाजवादी पेंशन योजना के तहत लाभार्थियों को 500 रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जा रही है, लेकिन अधिकारियों के सत्यापन में शासन से तय मानकों पर खरा उतरने पर लाभार्थियों की पेंशन में 50 रुपये की अतिरिक्त बढ़ोतरी कर दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed