फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Auto rickshaw driver dies in vehicle collision

वाहन की टक्कर से ऑटो रिक्शा चालक की मौत

Wed, 09 Mar 2022 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 01:34 AM IST
विज्ञापन
Auto rickshaw driver dies in vehicle collision
संजय सिंह (फाइल फोटो)
गांव नदौआ से लौटते समय मैगलगंज में हुआ हादसा
विज्ञापन

मैगलगंज। कस्बे में किसी वाहन की टक्कर से एक ऑटो रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है।
कस्बा निवासी संजय सिंह (40) रात करीब दस बजे अपने पैतृक गांव नदौआ से वापस मैगलगंज घर आ रहे थे। जैसे ही वह गुरुनानक देव डिग्री कॉलेज के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे आटो चालक संजय की मौके पर ही मौत हो गई।
कस्बा मैगलगंज के इलाहाबाद बैंक वाली गली में संजय सिंह अपने परिवार के साथ रहते थे। वह ऑटो रिक्शा चलाते थे। इसी ऑटो रिक्शा को लेकर संजय दोपहर के समय अपने पैतृक गांव गए थे। जहां से रात करीब दस बजे वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में किसी वाहन ने उनके आटो रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर मैगलगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पहचान होने पर परिवार को सूचना दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed