फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Aunt nephew betrayed UP: Amit Shah

बुआ भतीजे ने यूपी को छला : अमित शाह

Sun, 12 Feb 2017 12:22 AM IST
गोला गोकर्णनाथ (खीरी)।
गोला गोकर्णनाथ (खीरी)। Updated Sun, 12 Feb 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
Aunt nephew betrayed UP: Amit Shah
चुनावी सभा - फोटो : अमर उजाला
भाजपा अध्यक्ष ने सपा, कांग्रेस और बसपा पर किए प्रहार
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को चुनावी सभा में सपा, बसपा और कांग्रेस तीनों पर बारी-बारी से हमला किया। स्वर्गीय राजेंद्र गिरि स्मारक स्टेडियम में क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशी अरविंद गिरि के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल ढाई साल के कार्यकाल का हिसाब मांगते हैं। जनता कांग्रेस से 60 साल का हिसाब मांग रही है। उन्होंने कहा कि बुआ और भतीजा ने यूपी को बारी-बारी से छला है। चुनाव से पूर्व ही सपा हार मान चुकी है। यदि वह जीत रही होती तो कांग्रेस से समझौता क्यों करती। 
उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर रोज 13 हत्या, 24 बलात्कार, सबसे ज्यादा डकैती, चोरी होती हैं। अखिलेश ने पूरा यूपी बेहाल कर दिया।। विधायक बनाने के लिए नहीं यूपी का भाग्य बदलने को भाजपा को वोट दीजिए। सपा, बसपा ने विकास को बहुत पीछे कर दिया है। उन्होंने बिजली, गन्ना भुगतान, धान खरीद, महिलाओं की असुरक्षा, बेरोजगारी और बदहाल सड़कों पर सवाल उठाया। बोले, जाकर देखिए जहां भाजपा की सरकारें हैं वहां, यह सब समस्या खत्म हैं। यूपी की जनता को मालूम नहीं कि देश कहां से कहां पहुंच गया। चाचा भतीजे के झगड़े में यूपी खत्म। बुआ आती हैं तो भ्रष्टाचार करती हैं तो भतीजा गुंडागर्दी करता है। मोदी यूपी से चुनकर आते हैं। उन्होंने यूपी के विकास के लिए ढाई लाख करोड़ रुपये ज्यादा भेजे। ये पैसा या तो चाचा ले गया या भतीजा।
विज्ञापन

अमित शाह ने राहुल-अखिलेश की जोड़ी के बारे में कहा कि एक शहजादे से मां परेशान है तो एक से बाप परेशान है। उन्होंने कहा कि पांच साल सरकार चलाने के बाद भी अखिलेश ने पूछा, क्या अच्छे दिन आ गए? बोले, अब अखिलेश की सरकार जाएगी, भाजपा की सरकार आएगी, तब आएंगे अच्छे दिन।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ महेंद्र सिंह, केंद्रीय  मंत्री कृष्णाराज, सांसद अजय मिश्र टेनी, रेखा अरुण वर्मा, सांसद जुगुल  किशोर,  जिलाध्यक्ष शरद बाजपेयी, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद मिश्र, जिला प्रभारी वीरेंद्र सिंह, जिला  कोषाध्यक्ष विजय माहेश्वरी, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी मनोज कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।

 
अरविंद ने पहनाया चांदी का मुकुट,  रोमी ने दी तलवार
मंच पर  प्रत्याशी अरविंद गिरि ने  चांदी का मुकुट पहनाया, वहीं पलिया विधानसभा से  प्रत्याशी रोमी साहनी ने तलवार और स्मृति चिह्न भेंट किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed