फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Audio viral... Drug packets being sold for Rs 100 to 200

Lakhimpur Kheri News: ऑडियो वायरल... 100 से 200 रुपये में बिक रही नशे की पुड़िया

Thu, 18 Jul 2024 12:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Audio viral... Drug packets being sold for Rs 100 to 200
लखीमपुर खीरी। शहर में नशे का धंधा जोरशोर से हो रहा है। हाईस्कूल और इंटर की पढ़ाई करने वाले बच्चों को नशा परोसा जा रहा है। शहर में कई ऐसी जगह हैं, जहां पर खुलेआम नशीला पदार्थ बेचा जा रहा है। एक आडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। नशे के दो सौदागर 100 रुपये से लेकर 200 रुपये तक नशे की पुड़िया खरीदने की डील करते सुने जा रहे हैं।
विज्ञापन

ऑडियो में बात करने वाला नशे का सौदागर युवक खुद को मोहल्ला राजगढ़ का बता रहा है। फोन करने वाला युवक शहर में नशीला पदार्थ आसानी से मुहैया कराने का दावा कर रहा है। वायरल हुए ऑडियो में नशीला पदार्थ बेचने वाला युवक अपना नाम मुन्ना बता रहा है। उसने एक नंबर दिया है, जिस पर बात करने पर वह नशीला पदार्थ आसानी से मिलने की बात कहता सुनाई दे रहा है।
विज्ञापन

बिक्री करने वाले युवक ने दुर्गा नाम के लड़के से नशीला पदार्थ लेने की बात कही। पुलिस सूत्रों की के अनुसार, शहर में हाथीपुर कोठार, राजगढ़, हिदायत नगर, सलेमपुर कोन, शिवकालोनी के अलावा तमाम मोहल्लों में नशीले पदार्थ बेचा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गढ़ी रोड पर ''आंटी'' बेचती है नशीला पदार्थ
शहर के गढ़ी रोड निवासी आंटी नाम की महिला भी नशीले पदार्थ के धंधे में लिप्त है। इसकी पुष्टि वायरल ऑडियो में भी हुई है। फोन पर बात करने वाले युवक ने आंटी की दुकान से मिलने वाले मादक पदार्थ से अच्छा नशीला पदार्थ देने की बात कह रहा है। ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस नशे का धंधा करने वाले युवकों की तलाश में जुट गई है। आंटी नाम की महिला का भी पता लगाया जा रहा है।

-----------------------
नशीला पदार्थ का कारोबार करने वालों पर कार्रवाई की जाती है। वायरल ऑडियो के बारे में जांच कराई जा रही है। जल्द ही पुलिस नशे का कारोबार करने वालों को गिरफ्तार करेगी।
अंबर सिंह, इंस्पेक्टर कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed