फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Atul Maheshwari scholarship examination in 1122 gave students

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 1122 विद्यार्थियों ने दी

Mon, 23 Nov 2015 12:19 AM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Mon, 23 Nov 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
Atul Maheshwari scholarship examination in 1122 gave students
अपने मेधावी होने के बूते पढ़ाई में बाधा बनी आर्थिक कठिनाइयों को दूर करने की चाह के साथ जिले के 1122 विद्यार्थियों ने अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा दी।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों में खास उत्साह नजर आया। परीक्षा देने के बाद परीक्षार्थियों के चेहरे पर खुशी की चमक थी। उन्होंने कहा कि इस परीक्षा में सफल होने के बाद उन्हें अपनी मंजिल पाने में कोई बाधा नहीं रह जाएगी।
विज्ञापन

शहर के सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज में हुई परीक्षा में कक्षा नौ-10 तक के 629 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 417 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 212 छात्र अनुपस्थित हो गए। इसी तरह कक्षा 11 से 12 तक के 1198 परीक्षार्थी पंजीकृत थे इनमें 705 परीक्षार्थी ने परीक्षा दी। इस तरह इसमें 493 विद्यार्थी अनुपस्थित हो गए। इस प्रकार कुल 1827 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से  705 परीक्षार्थी अनुपस्थित हो गए, जबकि 1122 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षार्थियों ने डेढ़ घंटे में ओएमआर शीट पर बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने किया सहयोग
सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज के प्रबंधक प्रेमशंकर सेठ, प्रधानाचार्य मोहिनी रस्तोगी, अमरेंद्र सिंह, अश्विनी शुक्ला और अरविंद पांडेय ने सीटिंग प्लान बनाने से लेकर प्रश्नपत्र वितरण तक में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा प्राइमरी की प्रधानाचार्य प्रतिभा गुप्ता, वीके निगम, वद्री विशाल पांडेय, धीरेंद्र सिंह, मुन्ना सिंह चौहान, आलोक सेठ और एसके मिश्रा सहित कॉलेज के संपूर्ण स्टाफ ने परीक्षा संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
युवाओं का बौद्धिक विकास होगा
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा एक सराहनीय पहल है। इससे मेधावी छात्रों को पढ़ाई में धन की कमी का अहसास नहीं होगा। वहीं उनकी बौद्धिक क्षमता का भी विकास होगा।
विशाल सेठ, संचालक-सिटी मांटेसरी स्कूल, लखीमपुर खीरी।
छात्रवृत्ति से संवरेगा विद्यार्थियों का भविष्य
लखीमपुर खीरी। शहर में अमर उजाला की ओर से आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति योजना में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों के चेहरे पर उत्साह साफ झलक रहा था। परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों ने कहा छात्रवृत्ति परीक्षा से विद्यार्थियों को अपना भविष्य संवारने में मदद तो मिलेगी साथ ही उनकी जानकारी का स्तर भी बढ़ेगा। इस तरह की परीक्षाएं आयोजित होने से विद्यार्थियों का लाभ होगा।
आगे की पढ़ाई में मिलेगी मदद
सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज गोला की कक्षा ग्यारह की छात्रा कोमल मिश्रा ने कहा कि छात्रवृत्ति से उनकी आगे की पढ़ाई में मदद मिलेगी।
कोमल मिश्रा।
बढ़ेगा सामान्य ज्ञान
विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मझगईं की छात्रा सौम्या गुप्ता ने बताया कि छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल होकर उन्हें बहुत अच्छा लगा है इससे उनके सामान्य ज्ञान में वृद्धि होगी।
सौम्या गुप्ता।
परीक्षा संबंधी जानकारी मिली
राजकीय इंटर कॉलेज पीलीभीत की छात्रा नैंसी ने बताया कि छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल होने से उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के संबंध में बहुत अच्छी जानकारी मिली है।
नैंसी।
परीक्षा का अनुभव बढ़ा
केएयूके इंटर कॉलेज पड़रिया की छात्रा जुलेखा ने कहा कि यह उनकी पहली प्रतियोगी परीक्षा है इससे उनका परीक्षा संबंधी अनुभव बढ़ा है।
जुलेखा।
कंपटीशन तैयारी में मिलेगी मदद
आर्यकन्या इंटर कालेज सीतापुर की छात्रा इकरा ने बताया कि छात्रवृत्ति परीक्षा बिल्कुल कंपटीशन की तरह कराई गई है। इससे कंपटीशन की तैयारी में मदद मिलेगी।
इकरा, सीतापुर।
बहुत अच्छा लगा परीक्षा देकर
पब्लिक इंटर कालेज गोला की छात्रा शीबा अंसारी ने बताया कि परीक्षा में शामिल होकर उन्हें बहुत अच्छा लगा है प्रश्नपत्र में सभी विषयों से संबंधित प्रश्न थे।
शीबा अंसारी, गोला।
छात्रवृत्ति से संवरेगा विद्यार्थियों का भविष्य
केएयूके इंटर कालेज पड़रिया के छात्र अरुणगिरि ने बताया कि छात्रवृत्ति परीक्षा तमाम विद्यार्थियों का भविष्य संवारने में मदद करेगी।
अरुण गिरि।
प्रश्न बहुत अच्छे थे
सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज के छात्र पूर्णांक अवस्थी ने बताया कि छात्रवृत्ति परीक्षा का प्रश्नप्रत्र बहुत अच्छा था सभी विषयों के प्रश्न उन्होंने हल किए हैं।
पूर्णांक अवस्थी।
परीक्षा पढ़ाई में मददगार
सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज गोला के छात्र अनुपम वर्मा ने बताया कि छात्रवृत्ति परीक्षा विद्यार्थियों का सामान्य ज्ञान तो बढ़ाएगी ही पढ़ाई में मददगार साबित होगी।

अनुपम वर्मा।
बहुत खुशी मिली परीक्षा में शामिल होकर
नवोदय इंटर कॉलेज गोला के छात्र गौरव यादव ने बताया कि छात्रवृत्ति परीक्षा अपने आप में अलग तरह की परीक्षा है इसमें शामिल होकर उन्हें बहुत खुशी मिली है।
गौरव यादव।
होनी चाहिए इस तरह की परीक्षाएं
विद्या निकेतन इंटर कॉलेज गोला के छात्र रोहित ने बताया कि इस तरह की परीक्षाओं से छात्रों का सामान्य ज्ञान बढ़ता रहता है। ऐसी परीक्षाएं होनी चाहिए।
रोहित।
अच्छा अनुभव प्राप्त हुआ
पब्लिक इंटर कॉलेज गोला के छात्र अनुज वाजपेयी ने बताया कि छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल होकर उन्हें बहुत अच्छा अनुभव मिला है। परीक्षा छात्रों के लिए बहुत उपयोगी है।
अनुज तिवारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed