फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Attempted to cheat five lakh under the pretext of enchanting glass

करामाती गिलास के बहाने पांच लाख ठगने की कोशिश

Sun, 07 Mar 2021 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 11:55 PM IST
सार

पुलिस ने चार लोग पकड़े, एक आरोपी भागा, आरोपियों के पास से पांच हजार रुपये, करामाती गिलास और बल्ब बरामद

विज्ञापन
Attempted to cheat five lakh under the pretext of enchanting glass
करामाती गिलास के नाम पर ठगी करने के आरोपी पुलिस गिरफ्त में। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

विस्तार

राजस्थान के रहने वाले हैं सेवानिवृत्त मर्चेंट नेवी कर्मचारी अनिल कुमार शर्मा
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों में एक मुंबई, दो सिंगाही और एक धौरहरा क्षेत्र का रहने वाला

लखीमपुर खीरी। थाना सिंगाही पुलिस ने मर्चेंट नेवी से सेवानिवृत्त एक कर्मचारी से करामाती गिलास के नाम पर ठगी की कोशिश करने वाले चार लोग शनिवार को पकड़ लिए। एक आरोपी मौके से भाग निकला। पुलिस ने मौके से पांच हजार रुपये, कथित करामाती गिलास और पांच छोटे बल्ब बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में एक मुंबई, दो सिंगाही और एक धौरहरा कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है।
एसपी विजय ढुल ने बताया कि राजस्थान के श्यामनगर छोटाबाड़ा जयपुर (पश्चिम) निवासी अनिल कुमार शर्मा मर्चेंट नेवी से रिटायर्ड हैं। उनकी मुंबई के थाना माहिम दरगाह निवासी आबिद अंसारी से दोस्ती थी। आबिद ने कुछ दिन पहले अनिल को फोन कर बताया कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में उसके दोस्त साबिर खां और जमील हैं, जिनके पास एक करामाती गिलास है, जिसकी खासियत है कि ठंडा पानी भरते ही वह गर्म हो जाता है। चावल भी कुछ पलों में पक जाते हैं।
विज्ञापन

आबिद की बातों में वह आ गए और उसके बताए पते के अनुसार शनिवार की शाम करीब पांच बजे अपने मित्र हरीराम यादव निवासी अलवर (राजस्थान) के साथ निजी कार से गांव बेनीपुरवा पहुंच गए। आबिद भी उन्हें यहां मिल गया। वह सभी को बेनीपुरवा निवासी जमील अहमद के घर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमील ने गिलास दिखाने से पहले पांच हजार रुपये मांगे, जो उसे दे दिए गए। जमील ने जो गिलास दिखाया वह साधारण गिलास था, जिसे अनिल ने खरीदने से मना कर दिया। नाराज होकर आरोपियों ने पांच लाख रुपये मांगने शुरू कर दिए। रुपये देने से मना करने पर अनिल और हरीराम यादव को उन्होंने कमरे में बंद कर दिया। किसी तरह से दोनों मौका पाकर थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी बात बताई।
फोर्स के साथ पहुंचे एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने मौके पर छापा मारा और जमील अहमद, गांव पोखरी निवासी रफीक पुत्र नजरू, कोतवाली धौरहरा के गांव सिसैया निवासी काफील पुत्र रहमत और आबिद अंसारी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि थाना निघासन क्षेत्र का एक आरोपी भाग निकला।

पुलिस ने मौके से कांसे जैसा कथित करामाती गिलास, पांच लाल रंग के छोटे बल्ब और एडवांस में दिए पांच हजार रुपये बरामद कर लिए। पुलिस ने पीड़ित अनिल कुमार शर्मा की तहरीर पर धोखाधड़ी सहित कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार आरोपियों का चालान भेजा है। भागे आरोपी को पुलिस तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed