{"_id":"64c4100295ae819a16030ee4","slug":"attempted-self-immolation-in-sp-office-due-to-lack-of-action-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-2605-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: कार्रवाई न होने पर एसपी दफ्तर में की आत्मदाह की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: कार्रवाई न होने पर एसपी दफ्तर में की आत्मदाह की कोशिश
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बेटी की बरामदगी के लिए कोतवाली सदर के चक्कर लगा रहे मिश्राना चौकी के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने शुक्रवार की दोपहर एसपी कार्यालय में आत्मदाह की कोशिश की। पीड़ित ने खुद पर डीजल छिड़ककर आग लगाने की कोशिशकी। एसपी कार्यालय में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और सदर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पीड़ित ने मिश्राना चौकी प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए।
शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति एसपी कार्यालय पहुंचा। साथ में पत्नी और बेटा भी था। कार्यालय गेट पर खड़े पुलिसकर्मी से बात की। बताया कि दो दिन पहले उसकी नाबालिग बेटी को युवक शिवा अपने साथियों के सहयोग से असलहे के बल पर अगवा कर ले गया है। मुकदमा दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
वह बहुत परेशान है। इतना कहकर झोले से एक बोतल निकाली और डीजल खुद पर छिड़क लिया। बात कर रहे पुलिसकर्मी ने दौड़कर उसे पकड़ा। आरोप है कि मिश्राना चौकी प्रभारी साधना यादव ने उसे भगा दिया था। आत्मदाह के प्रयास के समय भी पीड़ित ने चौकी प्रभारी का नाम लिया। सदर कोतवाली में सीओ संदीप सिंह ने पीड़ित से पूछताछ की। बताया कि कुछ समय पहले भी उसकी बेटी चली गई थी। उस समय पुलिस ने युवक पर केस दर्ज किया था। दो दिन पहले युवक फिर से उसकी बेटी को ले गया।
विज्ञापन
एएसपी नैपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित का कहना है कि उसके प्रार्थना पत्र पर कार्रवाई नहीं की गई। जबकि पहले से मामले में केस दर्ज है। बरामदगी के लिए सीओ सदर की अगुवाई में टीमें गठित की गई हैं।
आत्मदाह की कोशिश के बाद सात आरोपियों पर केस
पीड़िता पिता के आत्मदाह की कोशिश के बाद सदर कोतवाली पुलिस को कार्रवाई की याद आई। आनन-फानन में सात आरोपियोंं पर केस दर्ज किया गया। आरोपियों में पिपराकरमचंद निवासी थाना फरधान शिवा, अमित, गया प्रसाद, आशा देवी, राखी, रामलखन व गोकरन शामिल हैं। पीड़ित पिता का कहना है कि 26 जुलाई की दोपहर शिवा अपने साथियों की मदद से उसकी बेटी को असलहे के बल पर अगवा कर ले गया। बेटी की शादी तय हो चुकी है। बताया कि युवक उसकी बेटी को दो बार पहले भी ले जा चुका है। एक बार खीरी पुलिस ने बरामद किया था।