{"_id":"6a14ab8a1f910bba7301d556","slug":"attempted-self-immolation-in-dms-office-police-accused-of-casteist-abuse-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-176000-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: डीएम कार्यालय में आत्मदाह की कोशिश, पुलिस पर जातिसूचक गालियां देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: डीएम कार्यालय में आत्मदाह की कोशिश, पुलिस पर जातिसूचक गालियां देने का आरोप
Tue, 26 May 2026 01:35 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 26 May 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में महिला से पेट्रोल की बोतल लेती महिला पुलिस। संवाद
लखीमपुर खीरी। कलक्ट्रेट परिसर में सोमवार सुबह निघासन थाना क्षेत्र के रघुवर नगर निवासी दलित मजदूर जमुना प्रसाद अपनी पत्नी ममता और कुछ ग्रामीणों के साथ पेट्रोल लेकर पहुंच गए। सुरक्षाकर्मियों को जानकारी होने पर उन्होंने महिला से पेट्रोल की बोतल छीन ली और सभी को अधिकारियों के सामने पेश किया।
पीड़ित पक्ष ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों ने समझाकर मामला शांत कराया।
निघासन क्षेत्र के रघुवर नगर मजरा हरसिंहपुर निवासी जमुना प्रसाद ने जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में पुलिस और राजस्व कर्मियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। उनका कहना है कि उनके पुत्र की हत्या का मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि मुकदमे के आरोपी लगातार समझौता और मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं तथा जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि गांव की विद्यालय भूमि पर अवैध कब्जा किया गया है और ग्रामीणों को डराया-धमकाया जाता है। उनका कहना है कि थाना समाधान दिवस में शिकायत लेकर पहुंचने पर प्रभारी निरीक्षक निघासन और कानूनगो देशराज ने न्याय दिलाने के बजाय जातिसूचक गालियां दीं और धमकाकर भगा दिया।
विज्ञापन
पीड़ित ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करने, सुरक्षा उपलब्ध कराने और अवैध कब्जा हटवाने की मांग की है।