फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Attempt to rape a medical student by giving a lift

लिफ्ट देकर मेडिकल की छात्रा के साथ दुष्कर्म की कोशिश

Thu, 28 Apr 2022 10:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Attempt to rape a medical student by giving a lift
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विरोध करने पर आरोपी युवक ने छात्रा के कपड़े फाड़े, पिटाई लगाई
विज्ञापन

सीओ सिटी के निर्देश पर पुलिस ने दर्ज की छेड़छाड़ की रिपोर्ट
लखीमपुर खीरी। मेडिकल की एक छात्रा को लिफ्ट देकर रास्ते में उसके साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी युवक ने छात्रा के कपड़े फाड़ दिए और उसको मारा-पीटा। छात्रा ने घटना की जानकारी महेवागंज चौकी इंचार्ज को दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। फिर छात्रा सीओ सिटी के पास पहुंची और तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने करीब एक हफ्ते बाद मुकदमा दर्ज किया है।
निघासन क्षेत्र के एक गांव निवासी एक छात्रा लखनऊ में मेडिकल की पढ़ाई कर रही है। वह अपने शैक्षिक कार्य के लिए 22 अप्रैल को निघासन आई थी। शाम को वह लखनऊ जाने के लिए बस अड्डे पर खड़ी थी। तभी वहां उसके गांव का सुनील शुक्ला उर्फ सुमित बाइक से आ गया। उसने छात्रा से पूछा कि वह कहां जा रही है। छात्रा ने लखनऊ जाने की बात कही तो उसने कहा कि वह भी लखीमपुर जा रहा है। छात्रा उसकी बाइक पर बैठ गई। आरोप है कि जब वह इंदिरा वन मनोरंजन पार्क के पास पहुंची तो आरोपी ने बाइक पुल के नीचे जंगल की तरफ मोड़ दी। छात्रा कुछ समझ पाती इससे पहले ही उसने बाइक रोकी।
विज्ञापन

छात्रा का कहना है कि युवक ने उसके साथ दुष्कर्म की भी कोशिश की। छात्रा ने विरोध किया तो उसके कपड़े फाड़ दिए और पिटाई भी लगाई। छात्रा किसी तरह उसके चंगुल से बचकर रोड पर आ गई। वह बस में बैठकर महेवागंज चौकी पहुंची और पुलिस को तहरीर दी, लेकिन महेवागंज चौकी इंचार्ज ने घटना को दबाने की कोशिश की। उन्होंने न तो छात्रा का मुकदमा दर्ज कराया और न ही मेडिकल कराया। एक हफ्ते बाद भी जब छात्रा का मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो वह सीओ सिटी के सामने पेश हुई और पूरी घटना बताई। सीओ के आदेश पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी संदीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। दुष्कर्म की कोशिश की बात गलत है। दोनों लोग एक दूसरे को पहले से जानते हैं। छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है। मेडिकल करवाया जा रहा है। जांच कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed