{"_id":"676c8bc35044766d410f75e7","slug":"attempt-to-convert-under-the-guise-of-prayer-to-god-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-135848-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ईश प्रार्थना की आड़ में धर्मांतरण की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ईश प्रार्थना की आड़ में धर्मांतरण की कोशिश
विज्ञापन
धौरहरा। कस्बे की राम वाटिका धाम मोहल्ले में एक मकान में ईश प्रार्थना की आड़ में ईसाई मिशनरी का एक व्यक्ति हिन्दू समुदाय के लोगों के धर्मांतरण की कोशिश कर रहा था। सूचना पर तहसीलदार पुलिस बल के साथ पहुंचे। वहां ईसाई धर्म से जुड़ी वस्तुओं को देखा। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
धौरहरा कस्बे की रामवाटिका धाम मोहल्ले के एक मकान के हाल में बड़ी संख्या में हिन्दू धर्म की महिलाओं और बच्चों को इकट्ठा कर धर्मांतरण का प्रयास चल रहा था। हिन्दू संगठनों ने तहसीलदार आदित्य विशाल, प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्रा को सूचना दी। सूचना पर जब तहसीलदार आदित्य विशाल और प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ पहुंचे तब तक वहां मौजूद भीड़ जा चुकी थी। मौके से ईसाई धर्म से जुड़े धर्म ग्रंथ मिले।
पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी दीपक कश्यप निवासी झंडीराज निघासन वारिद हाल धौरहरा को हिरासत में ले लिया। आरोपी दीपक कश्यप ने स्वीकार किया कि वह 2012 में धौरहरा आया था और मिशनरी का प्रचार करता रहा। रामवाटिका मोहल्ले में जमीन लेकर मकान बना लिया। 2019 से ईसा मसीह के बारे में लोगों को शिक्षा देनी शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक सुरेशकुमार मिश्र ने बताया मामले में रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन के मामले में चर्च के पास्टर पर रिपोर्ट
धनगढ़ी। नेपाल के कैलाली जिले के एक स्कूल में शैक्षिक सामग्री का प्रलोभन देकर स्कूली छात्रों का धर्म परिवर्तन कराए जाने के मामले में नेपाल पुलिस ने एक चर्च के पास्टर पर मुकदमा दर्ज किया है। पास्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस पूछताछ कर रही है।
कैलाली के एसपी पदम बहादुर बिष्ट ने बताया कि जिले की लमकी चूहा नगर पालिका वार्ड एक में स्थित शहीद स्मृति माध्यमिक विद्यालय में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर वहां की एक चर्च के पास्टर जन्मज्य भट्टराई स्कूल पहुंचे और अपने साथियों के साथ बच्चों को स्कूल बैग, खेल सामग्री, टीशर्ट और चाॅकलेट बांटने लगे।
बताया जाता है कि इसके साथ ही बच्चों को ईसाई धर्म अपनाने की भी बात कही। इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पास्टर भट्टराई को गिरफ्तार कर थाने लाया गया और उनसे पूछताछ की जा रही है। स्कूल के प्रधानाचार्य और समिति के लोगों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। संवाद