{"_id":"64fcb8aa645df1257309f5a6","slug":"attacker-accused-of-protesting-against-teasing-of-teenage-girl-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1015-5424-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: किशोरी से छेड़खानी का विरोध करने पर हमलावर हुआ आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: किशोरी से छेड़खानी का विरोध करने पर हमलावर हुआ आरोपी
विज्ञापन
सिकंदराबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ घर में घुसकर छेड़खानी और विरोध करने पर पीड़िता को जानमाल की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र नीमगांव के एक गांव निवासी पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री घर में अकेली थी। गांव के ही एक युवक ने घर में घुसकर छेड़खानी की। विरोध करने पर वह हमलावर हो गया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़िता डर गई। शनिवार को पूरी बात बताई। पीड़ित की मां ने नीमगांव पुलिस को गांव के ही एक आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
थानाध्यक्ष नीमगांव अजीत कुमार ने बताया शनिवार को तहरीर मिलने पर गांव के ही आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। संवाद