फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ASMC gets permission to set up community radio

Lakhimpur Kheri News: एएसएमसी को सामुदायिक रेडियो स्थापित करने की मिली मंजूरी

Sun, 14 Sep 2025 01:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 14 Sep 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
ASMC gets permission to set up community radio
इरादा पत्र के साथ मौजूद मेडिकल काॅलेज की प्राचार्य डॉ. वाणी गुप्ता व उनकी टीम। स्रोत : मेडिकल क - फोटो : डलमऊ कोतवाली में फरियादियों की शिकायतें सुनते अधिकारी।
लखीमपुर खीरी। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय को सामुदायिक रेडियो स्टेशन स्थापित करने की मंजूरी मिल गई है। संस्था के प्रसारण मंत्रालय से अनुमोदन के लिए भेजे गए आवेदन को प्रसारण मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। मंत्रालय की ओर से सामुदायिक रेडियो की स्थापना के लिए इरादा पत्र जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. वाणी गुप्ता ने बताया कि करीब तीन माह पहले संकाय सदस्यों के सामने सामुदायिक रेडियो स्टेशन खोलने का विचार रखा गया था। इच्छुक संकाय सदस्य डॉ. इंद्रेश ने अपनी सहमति देते हुए मात्र तीन माह में इसको कर दिखाया है। रेडियो स्टेशन के लिए मेडिकल कॉलेज में जगह चिह्नित कर ली गई है और नवरात्र में इसका उद्घाटन किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी बताया कि यह सामुदायिक रेडियो स्टेशन जिले में स्वास्थ्य साक्षरता बढ़ाने, गलत धारणा को दूर करने और समाज को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने में मील का पत्थर सिद्ध होगा। इससे बीमारियों की रोकथाम, महिलाओं के स्वास्थ्य शिक्षा, टीकाकरण, गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूकता, चिकित्सा क्षेत्र में आई नई तकनीक, स्वास्थ्य संबंधी सरकारी योजनाओं की जानकारी, स्थानीय प्रतिभाओं को उनकी क्षमताओं को निखारने के लिए एक मंच मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed