फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Asha worker commits suicide a week before daughter's wedding

Lakhimpur Kheri News: बेटी की शादी के एक हफ्ते पहले आशा कार्यकर्ता ने किया आत्मदाह

Tue, 20 Feb 2024 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Asha worker commits suicide a week before daughter's wedding
मझगईं के कंधरहिया गांव निवासी मृतका शकुंतला देवी की फाइल फोटो।
पलियाकलां। बेटी की शादी के एक हफ्ते पहले मझगई थाना क्षेत्र के नौगवां में आशा कार्यकर्ता शकुंतला देवी (40) खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन आत्महत्या का कारण दिमागी संतुलन ठीक न होना बता रहे हैं। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कंधरहिया गांव निवासी अजय कुमार की पत्नी आशा कार्यकर्ता शकुंतला देवी करीब 15 दिनों से नौगवां कस्बा में अपने मायके में रह रही थीं। रविवार दोपहर उन्होंने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। धू-धू कर जल रहीं शकुंतला को देख घरवालों ने किसी तरह आग बुझाई और उनको लेकर पलिया सीएचसी और फिर जिला अस्पताल गए। रात में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों का कहना है कि उनका दिमागी संतुलन ठीक नहीं था।
विज्ञापन



26 को उठनी है बेटी की डोली, उससे पहले उठी मां की अर्थी

घर में मेहमानों की भीड़ थी और सभी शकुंतला की बड़ी पुत्री की शादी की तैयारियां कर रहे थे। मृतका की पुत्री का 26 फरवरी को विवाह होना है। गरीबी के चलते इधर-उधर से कर्ज लेकर अजय व उसकी मृतका पत्नी शकुंतला ने तैयारियां की थीं। अचानक शकुंतला के इस कदम से सभी हैरत में हैं। शादी वाले घर में खुशियों की जगह चीख-पुकार मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान पर काम कर घर चलाते थे अजय
मृतका शकुंतला देवी के पति अजय के पास काफी कम जमीन है। अजय नौगवां कस्बे की एक दुकान में काम करते हैं। अजय के तीन पुत्रियां और दो पुत्र हैं। पत्नी की मौत से वह टूट गए हैं।

मझगईं के कंधरहिया गांव निवासी मृतका शकुंतला देवी की फाइल फोटो।

मझगईं के कंधरहिया गांव निवासी मृतका शकुंतला देवी की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed