फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   As the number of patients increased, blood testing doubled

Lakhimpur Kheri News: मरीजों की संख्या बढ़ी तो दोगुनी हो गई खून की जांच

Sun, 25 Aug 2024 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
As the number of patients increased, blood testing doubled
लैब में खून की जांच करते हुए कर्मचारी: संवाद

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/ओयल। जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ी तो खून की जांच का आंकड़ा भी लगभग तीन गुना अधिक हो गया है। सामान्य दिनों में जहां 200 से 250 मरीजों की जांच की जाती थी, मौजूदा समय में से 600 से 700 मरीजों की जांच हो रही है। कर्मचारियों को 10 से 12 घंटों तक काम करना पड़ता है। रात आठ से नौ बजे तक जांच रिपोर्ट तैयार की जाती है।
जिले में बुखार का प्रकोप बढ़ते ही जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ी है। रोजाना 1600 से 1700 या इससे भी अधिक मरीज दवा लेने पहुंच रहे हैं। अधिकांश मरीज बुखार के होते हैं, ऐसे में डॉक्टर लगभग मरीजों को खून की जांच लिखी जाती है। रोजाना करीब 600 से 700 मरीजों की जांच की जाती है।
विज्ञापन

प्रत्येक की करीब पांच से सात प्रकार की जांच होती है, ऐसे में रोजाना करीब आठ से 10 हजार प्रकार की जांच की जाती है। लैब के कर्मचारी सुबह आठ बजे से रात आठ व नौ बजे तक काम करते हैं। सैंपल दोपहर एक बजे के बाद नहीं लिया जाता है, तब यह स्थिति है। जिला अस्पताल में सबसे ज्यादा डेंगू, मलेरिया, टाइफाइटेल, एलएफटी, लिवर, किडनी, थायराइड आदि जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
अगले दिन मिलती है रिपोर्ट, तब मिल पाती है दवा
भीड़ अधिक होने पर कई मरीजों को एक दिन में दवा नहीं मिल पाती है। पर्चा बनवाने के बाद डॉक्टर को दिखाना पड़ता है तो डॉक्टर खून जांच लिख देते हैं। खून जांच की रिपोर्ट उस दिन नहीं मिल पाती है। अगले दिन खून जांच रिपोर्ट मिलने के बाद मरीज को फिर से डॉक्टर को दिखाना पड़ता है, उसके बाद डॉक्टर दवा लिखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed