फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Artists of Tharu tribe performed Holi dance in Station Festival

Lakhimpur Kheri News: स्टेशन महोत्सव में थारू जनजाति के कलाकारों ने किया होली नृत्य

Sat, 05 Apr 2025 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Artists of Tharu tribe performed Holi dance in Station Festival
मैलानी में विशेष हैरिटेज ट्रेन को हरी झंडी दिखातीं आ​शिमा मल्होत्रास्रोत-संवाद
मैलानी। मैलानी रेलवे स्टेशन पर आयोजित स्टेशन महोत्सव में थारू जनजाति के कलाकारों ने होली पर पारंपरिक परिधान में किया जाने वाला नृत्य पेश किया। इसके बाद रेलवे बोर्ड की कार्यकारी निदेशक (हेरिटेज) अशिमा मेहरोत्रा ने विशेष हेरिटेज ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर मैलानी से बिछिया के लिए रवाना किया। पहले दिन इसमें क्षेत्रीय स्कूलों के बच्चों को सफर कराया गया।
विज्ञापन


क्षेत्रीय पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मैलानी जंक्शन स्टेशन पर शनिवार को ’स्टेशन महोत्सव’ मनाया गया। इस दौरान पलिया क्षेत्र से आए आदिवासी थारू जनजाति के कलाकारों ने अपने पारंपरिक परिधान में होली पर किया जाने वाला नृत्य पेश किया। इसके बाद ‘हेरिटेज टूरिस्ट स्पेशल’ को अशिमा मेहरोत्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


इससे पूर्व मंडल वाणिज्य प्रबंधक रिकिता ने मुख्य अतिथि आशिमा मेहरोत्रा और नगर पंचायत अध्यक्ष कीर्ति माहेश्वरी को पौधा भेंट किया। नगर पंचायत कीर्ति माहेश्वरी ने मुख्य अतिथियों को स्मृति चिह्न प्रदान किए। आशिमा ने बताया कि सभी के सहयोग से छोटी लाइन पर संचालित विस्टाडोम सवारी गाड़ी में अधिक से अधिक लोगों को आकर्षित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामुदायिक भागीदारी और जागरूकता से इस अनूठी रेल सेवा को लोकप्रिय बनाने की जरूरत है, ताकि लोग इसकी सैर का आनंद ले सकें और क्षेत्र की विरासत को बढ़ावा मिल सके। बता दें कि मीटर गेज टूरिस्ट स्पेशल कोच की सेवा विशेष रूप से पर्यटकों के लिए शुरू की गई है, जो मैलानी से बिछिया के बीच प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण जंगल क्षेत्र और मनोरम दृश्यों का आनंद लेने का अवसर प्रदान करती है। इस ट्रेन के पारदर्शी वातानुकूलित कोच यात्रियों को प्रकृति के करीब ले जाते हैं। प्रत्येक कोच में 60 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है।

इस अवसर पर नेशनल रेल म्यूज़ियम नई दिल्ली के निदेशक दिनेश गोयल, मंडल यांत्रिक इंजीनियर समन्वय सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर फ्रेट राहुल पांडेय, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर ईएनएचएम रोहित त्रिपाठी, वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक अंकित सचान, मंडल यांत्रिक इंजीनियर हिमांशु रंजन वर्मा, जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।





रेलवे स्टेशन के बाहर एक भाप का इंजन स्थापित कराने की मांग

मैलानी। नगर पंचायत अध्यक्ष कीर्ति माहेश्वरी ने रेलवे बोर्ड की कार्यकारी निदेशक हेरिटेज आशिमा मल्होत्रा को ज्ञापन देकर कहा कि मीटरगेज के माध्यम से मैलानी दुधवा राष्ट्रीय पार्क को जोड़ता है।


रेलवे मनोरंजन संस्थान का सुंदरीकरण और वर्षों तक भाप इंजन का युग देख चुके क्षेत्रवासियों के लिए मैलानी रेलवे स्टेशन के बाहर एक भाप का इंजन स्थापित कराने की मांग की, ताकि आगामी पीढ़ी भी भाप के इंजन के बारे में जान सके। संवाद

मैलानी में विशेष हैरिटेज ट्रेन को हरी झंडी दिखातीं आशिमा मल्होत्रास्रोत-संवाद

मैलानी में विशेष हैरिटेज ट्रेन को हरी झंडी दिखातीं आशिमा मल्होत्रास्रोत-संवाद

मैलानी में विशेष हैरिटेज ट्रेन को हरी झंडी दिखातीं आशिमा मल्होत्रास्रोत-संवाद

मैलानी में विशेष हैरिटेज ट्रेन को हरी झंडी दिखातीं आशिमा मल्होत्रास्रोत-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed