फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Arrangements deteriorated on the second day too, there was a scuffle to enter buses and trains

Lakhimpur Kheri News: दूसरे दिन भी व्यवस्थाएं बिगड़ीं, बसों-ट्रेनों में घुसने को हुई धक्का-मुक्की

Sun, 25 Aug 2024 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Arrangements deteriorated on the second day too, there was a scuffle to enter buses and trains

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन शनिवार को भी शहर की यातायात व्यवस्था लड़खड़ाई रही। प्रमुख मार्गों पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। परीक्षा छूटने के बाद अभ्यर्थी बस अड्डे पहुंचे तो अफरातफरी मच गई। डिपो की व्यवस्थाएं फेल हो गईं। रेलवे स्टेशन पर भी आपाधापी का नजारा दिखा।
रोडवेज बस में किराया मुफ्त होने की वजह से अधिकांश अभ्यर्थियों का रुख बसों की तरफ रहा। ऐसे में सुबह से लेकर शाम तक बसें दौड़ती रहीं। हर एक बस खचाखच भरी थी। परीक्षा छूटने के बाद सबसे ज्यादा दिक्कतें महिला अभ्यर्थियों को उठानी पड़ीं। भीड़ इस कदर रही कि सीट मिलना तो दूर बस में घुसने के लिए धक्का-मुक्की झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर समेत अन्य मार्गों पर बसों की संख्या कम होने पर अभ्यर्थियों को बसों का इंतजार करना पड़ा। पलिया, औरंगाबाद सहित कई मार्गों पर रोडवेज बसें नहीं चलती हैं। जिसकी वजह से अभ्यर्थियों को किराया देकर सफर करना पड़ा। इधर, पहले दिन की व्यवस्था लड़खड़ाने पर दूसरे दिन शनिवार को रोडवेज ने बसों के चक्कर बढ़ाने के साथ ही बसों की संख्या भी बढ़ाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
ई-रिक्शा चालकों की रही मौज
रोडवेज और रेलवे स्टेशन से अभ्यर्थियों को सेंटर तक पहुंचने में ई-रिक्शा संचालकों ने खूब कमाई की। सामान्य दिनों में 400 से 500 रुपये कमाते थे, उनकी कमाई परीक्षा के दौरान 1500 से 2000 तक हुई है। कुछ संचालकों ने मनमाना किराया भी वसूला।

जाम से जूझे लोग आमजन
पहली पाली की परीक्षा छूटी तो अभ्यर्थियों का रेला बस अड्डे पर पहुंच गया। भीड़ बढ़ी तो व्यवस्थाएं फेल हो गईं। बस अड्डा मार्ग पर जाम की स्थिति हो गई। यही स्थिति हीरालाल धर्मशाला चौराहा, रेलवे स्टेशन के सामने और संकटा देवी चौराहे पर हुई। ई-रिक्शा की बेतरतीब आवाजाही भी जाम का कारण बनी। हालांकि यातायात पुलिस ने व्यवस्थाएं जल्द संभाल लीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed